फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Kharbanda: शादी में जरूर आना की रिलीज के सात साल पूरे, कृति खरबंदा ने खास अंदाज में मनाया जश्न

Sun, 10 Nov 2024 06:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कृति खरबंदा ने शादी में जरूर आना की रिलीज का जश्न खास अंदाज में मनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है।
 
विज्ञापन
1 of 5
शादी में जरूर आना (बीटीएस) - फोटो : इंस्टाग्राम- कृति खरबंदा
फिल्म शादी में जरूर आना भले ही व्यवसायिक रूप से सफल न रही हो, लेकिन बाद में इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़े क्लिप्स समय-समय पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं। इस फिल्म ने आज अपनी रिलीज के सात साल पूरे कर लिए हैं।
Prateik Babbar: प्रतीक ने ड्रग्स की लत के बारे में किया खुलासा, बोले- 'इसकी वजह परिवार की परेशानियां रहीं'
विज्ञापन

2 of 5
शादी में जरूर आना (बीटीएस) - फोटो : इंस्टाग्राम- कृति खरबंदा
कृति ने मनाया जश्न
फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कृति खरबंदा ने इस जश्न को खास अंदाज में मनाया है। उन्होंने फिल्म की सातवीं वर्षगांठ पर सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी यादें फैंस के साथ साझा कीं। इन पर्दे के पीछे की दृश्यों के साथ उन्होंने पोस्ट में फिल्म के समय को याद किया और प्रशंसकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में इस गाने में नजर आएंगी डांसिंग क्वीन श्रीलीला, मेकर्स ने जारी की पहली झलक
विज्ञापन

3 of 5
शादी में जरूर आना (बीटीएस) - फोटो : इंस्टाग्राम- कृति खरबंदा
पोस्ट कर व्यक्त जाहिर की खुशी
अपनी पोस्ट में कृति ने लिखा, "सबसे अद्भुत टीम और इसके संगीत के जादू के 7 साल! अभी तक यह प्यार  जारी रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं हमेशा आभारी रहूंगी।"
Famous Jodi in Bollywood : कोई लेखक, कोई गायक-संगीतकार, साथ मिलकर किया काम, बॉलीवुड में छा गईं ये जोड़ियां

4 of 5
शादी में जरूर आना (बीटीएस) - फोटो : इंस्टाग्राम- कृति खरबंदा
2017 में आई थी फिल्म
बता दें कि यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म अपनी आकर्षक कहानी और कलाकारों के यादगार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अब तक छाई हुई है। प्रशंसकों ने भी फिल्म के सात साल पूरे होने की खुशी कृति की पोस्ट पर कमेंट करके मनाई है। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो कृति के साथ इसमें राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
The Delhi Files: द दिल्ली फाइल्स की शूटिंग शुरू, विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो साझा कर दी जानकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी में जरूर आना (बीटीएस) - फोटो : इंस्टाग्राम- कृति खरबंदा
इन फिल्मों में नजर आएंगी कृति
वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति को आखिरी बार साल 2021 में आई फिल्म 14 फेरे में देखा गया था। वहीं, आने वाले समय में वह फिल्म हाउसफुल 5  में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह रिस्की रोमियो नाम की फिल्म में भी दिखने वाली हैं।
Ajay Devgan: 'आदमी अपने शरीर से नहीं, व्यवहार से जाने जाते हैं', अजय देवगन ने 'मर्द' शब्द को लेकर साझा की राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें