विजय बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विजय को केरल हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिक दायर हुई थी। केरल सरकार के वकील ने इस याचिक पर जल्द सुनवाई करने का निवेदन भी किया था, जिसके चलते आज यानी 6 जुलाई को इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई में केरल हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए विजय बाबू की अग्रिम जमानत को रद्द करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने विजय बाबू पर कुछ शर्तें भी लगाई हैं। कोर्ट के विजय बाबू को बिना अनुमति राज्य से बाहर जाने पर रोक लगाई है। कोर्ट ने कहा कि वह गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे और ना ही अभिनेत्री या इस मामले से जुड़ा कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।