फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हीरो को सलमान ने निकलवाया और 6 ने किया रिजेक्ट, तब जाकर बॉबी देओल को 'रेस 3' में मिला काम

Sat, 26 May 2018 09:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सलमान खान
सलमान खान और बॉबी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं । फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है । अब तक 'रेस 3' के दो गाने रिलीज हो चुके हैं । जिसमें जैकलीन फर्नांडीस के साथ बॉबी और सलमान नजर आ रहे हैं ।
विज्ञापन

2 of 10
race-3
सलमान, बॉबी के अलावा फिल्म में डेजी शाह, अनिल कपूर, साकिब सलीम और फ्रेडी दारुवाला भी हैं । क्रिटिक्स की मानें तो फिल्म सलमान खान की है इसलिए 300 करोड़ी क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी । लेकिन अगर सलमान ना होते तो फिल्म की पूरी कास्ट कुछ और ही होती ।
विज्ञापन

3 of 10
race 3
जी हां, सलमान खान के अलावा यह फिल्म 7 हीरो को ऑफर की गई थी लेकिन सभी ने इसे रिजेक्ट कर दिया । इसके बाद सलमान खान ने अपने हिसाब से इसकी कास्ट तय की । सलमान के मुताबिक, इस फिल्म में हर किरदार को ज्यादा से ज्यादा अहमियत दी गई है। जानते हैं किसने-किसने रिजेक्ट की ये फिल्म...

4 of 10
कार के साथ सैफ अली खान - फोटो : Jeep
सैफ अली खान
फिल्म को रिजेक्टर करने वालों में सबसे पहला नाम सैफ अली खान का आता है । सैफ ने 'रेस' की दोनों सिरीज में इतनी जबरदस्त एक्टिंग की थी कि उन्हें अप्रोच करना लाजमी था । लेकिन मेकर्स ने सैफ को सेकेंड लीड दे दिया और सलमान को लीड । इस वजह से सैफ ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था । 
विज्ञापन

5 of 10
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सेकेंड लीड रोल को सैफ ने रिजेक्ट कर दिया तो मेकर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास जा पहुंचे । पहले तो सिद्धार्थ ने फिल्म के लिए हां कर दी लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें डेजी शाह के अपोजिट कास्ट किया जाएगा । इसके बाद सिद्धार्थ ने भी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया ।
विज्ञापन

6 of 10
Aditya Roy Kapoor
आदित्य रॉय कपूर
सिद्धार्थ के बाद अब यही रोल आदित्य रॉय कपूर को ऑफर किया गया । लेकिन आदित्य इस तरह की एक्शन मूवी नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने भी इसे रिजेक्ट कर दिया ।
विज्ञापन

7 of 10
इमरान हाशमी
इमरान हाशमी
अब ये रोल इमरान हाशमी के पास जा पहुंचा । उन्होंने भी फिल्म को रिजेक्ट करने में देर नहीं लगाई ।

8 of 10
Vicky Kaushal
विकी कौशल
'रेस 3' में साकिब सलीम का किरदार पहले विकी कौशल को ऑफर किया गया था। डेट्स न होने की वजह से विकी कौशल ने फिल्म छोड़ दी थी।

9 of 10
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन 
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन को भी एक अहम किरदार के लिए अप्रोच किया जा रहा था लेकिन उनके पास भी डेट्स की कमी थी । इसलिए उन्होंने भी यह फिल्म छोड़ दी । अमिताभ बच्चन  इस फिल्म में अमिताभ बच्चन को भी एक अहम किरदार के लिए अप्रोच किया जा रहा था लेकिन उनके पास भी डेट्स की कमी थी । इसलिए उन्होंने भी यह फिल्म छोड़ दी । 
विज्ञापन

10 of 10
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम 
'रेस 2' में जॉन अब्राहम ने दमदार रोल निभाया था । इसलिए मेकर्स जॉन को भी फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते थे । लेकिन सलामन नहीं चाहते थे कि जॉन उनके अपोजिट काम करें । इसके बाद जॉन का नाम इस लिस्ट से हटा दिया गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें