फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: अयोध्या में लॉन्च होगा नया सीरियल राम सिया के लव-कुश, इस गायक ने दी टाइटल सॉन्ग को आवाज

Wed, 24 Jul 2019 11:17 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ram siya ke luv kush - फोटो : social media
दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली पुस्तक रामचरित मानस की कहानियों को लेकर टीवी सीरियल निर्माताओं का आकर्षण सेक्रेड गेम्स और गंदी बात जैसी सीरीज के दौर में भी कम नहीं हुआ है। शूटिंग की बदलती तकनीक के सहारे इस महाकाव्य की सनातन कथा फिर से एक बार छोटे परदे पर उतरने जा रही है और इस बार इस गाथा की शुरुआत होगी राम की जन्मभूमि अयोध्या से। इस नए टीवी सीरियल की अयोध्या में लॉन्चिंग को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
luv kush - फोटो : social media
भारतीय टेलीविजन पर रामानंद सागर की रामायण को 32 साल हो चुके हैं। इसके बाद से इस कथा पर कई बार सीरियल बने और हर बार दर्शकों का इसे पूरा स्नेह और सम्मान मिला। अब इसी कथा पर एक नया सीरियल शुरू होने जा रहा है राम सिया के लव कुश। इस बार ये पूरी कहानी भगवान राम और उनकी पत्नी सीता के बेटों लव कुश के नजरिए से दिखाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
उदित नारायण
इस बार सीरियल में एक और खास कोशिश की जा रही है और वह है इसे पूरी तरह संगीतमय महाकाव्य बनाना। मशहूर गायक उदित नारायण को इस सीरियल के लिए साइन किया जा चुका है। वह इस सीरियल का टाइटल ट्रैक गाएंगे। संगीत निर्देशक के तौर पर सीरियल से जुड़े हैं मशहूर संगीतकार अमर हल्दीपुर के बेटे संगीत और सिद्धार्थ हल्दीपुर। 

4 of 5
luv kush - फोटो : social media
राम कथा से अपनी संगत जुड़ने से हल्दीपुर बंधु भी खासे उत्साहित हैं। वह कहते हैं, ‘किसी धार्मिक शो पर काम करने का हमारा ये पहला प्रयास है और हमारा अब तक अनुभव बहुत ही रोमांचक रहा है। ये हमारी खुशकिस्मती है कि सीरियल का टाइटल ट्रैक उदित जी गा रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि दर्शकों को इसे सुनकर बहुत आनंद आएगा।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ram - फोटो : social media
सीरियल से जुड़े सूत्रों से अमर उजाला को ये भी जानकारी मिली है कि धारावाहिक राम सिया के लव कुश की लॉन्चिंग उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या में करने की तैयारी चल रही है। लॉन्चिंग टीम के कुछ जिम्मेदार लोग इसके लिए लखनऊ और अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं और वहां प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए जरूरी प्रशासनिक मंजूरी के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें