अगस्त का महीना पूरे देश में त्योहारों की रौनक लेकर आया था। उस महीने में बड़े-बड़े त्योहारों के साथ-साथ सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में भी रिलीज हुई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई इन मेगा बजट फिल्मों के हश्र से कोई अनजान नहीं है। सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट बॉलीवुड की आंच आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से लेकर अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' तक पर देखने को मिली। ऐसे में हाल ही में शुरू हुए सितंबर के महीने में भी तीन बहुत बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका इंतजार काफी समय से दर्शक कर रहे थे। जहां हिंदी फिल्मों के फैन्स लंबे समय से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' और ऋतिक रोशन, सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तमिल सिनेमा का ड्रीम प्रोजेक्ट 'पोन्नियिन सेल्वन' दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने का काम कर रहा है।
ये तीनों ही फिल्में आखिरकार अब थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार हैं। पिछले काफी समय से लगातार हिंदी फिल्मों को मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बीच रणबीर-आलिया और ऋतिक के कंधों पर दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में सितंबर का महीना बॉक्स ऑफिस के लिए बहुत बड़ी अग्निपरीक्षा लेकर आया है। क्योंकि इन तीनों फिल्मों के बजट को मिलाकर सितंबर में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का दांव लगा है। चलिए जानते हैं कैसे...