बॉलीवुड एक्टर सिद्घार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म बार-बार देखो के कुछ सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से ब्रा वाले सीन हटा दिए हैं। इन सीन्स को हटाने पर फिल्ममेकर नित्या मेहरा बेहद नाराज हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
फिल्म देखकर सेंसर बोर्ड ने कहा- 'बार-बार देखो' लेकिन ब्रा न देखो, हटा दिए सीन
2 of 5
फिल्म के एक सीन में पोर्न वेबसाइट सविता भाभी के नाम का भी जिक्र हुआ है। सेंसर बोर्ड ने इस पर भी आपत्ति जताई और सीन हटा दिया। इस बारे में टीम से जुड़े लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि हम विक्टोरियन युग में जी रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म देखकर सेंसर बोर्ड ने कहा- 'बार-बार देखो' लेकिन ब्रा न देखो, हटा दिए सीन
3 of 5
फिल्ममेकर नित्या मेहरा ने कहा है कि 1995 में काजोल ने डीडीएलजे में शाहरुख के साथ बिकिनी में शूट किया था। उस पर कट क्यों नहीं लगाया गया। हम उस जमाने से भी पीछे जा रहे हैं। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया है।
फिल्म देखकर सेंसर बोर्ड ने कहा- 'बार-बार देखो' लेकिन ब्रा न देखो, हटा दिए सीन
4 of 5
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि फिल्म फ्रीकी अली में नवाजुद्दीन लॉन्जरी बेचते हैं। उस सीन को क्यों नहीं हटाया गया। नित्या का कहना है कि फिल्म में ब्रा सीन से पब्लिक के उत्तेजित होने की कोई संभावना नहीं है।
फिल्म देखकर सेंसर बोर्ड ने कहा- 'बार-बार देखो' लेकिन ब्रा न देखो, हटा दिए सीन
5 of 5
टीम के एक सदस्य ने कहा है कि एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘फ्लाइंग जट्ट’ में सनी लियोन के नाम का इस्तेमाल पोर्न रेफरेंस के लिए किया जाना कैसे सही हो सकता है। उस सीन को आखिर क्यों नहीं हटाया गया।