अक्षय कुमार वैसे तो बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पिछले साल उनकी लगभग सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं। 2023 में आई फिल्म सेल्फी इस साल अक्षय की पहली मूवी है। अब अक्षय के करियर का दारोमदार फिल्म सेल्फी पर टिका हुआ है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा इमरान हाशमी, डायना पेंटी और और नुसरत भरूचा भी हैं। फिल्म रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रही है। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार भी ट्रेंड कर रहे हैं और लोग इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय रख रहे हैं।