फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बैंडिट क्वीन' में न्यूड सीन कर रातभर रोती थीं सीमा बिस्वास, फिल्म देख मां-बाप बोले- 'बेटी पर गर्व'

Mon, 14 Jan 2019 12:14 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
seema biswas - फोटो : file photo
भारतीय सिनेमा को 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्म देने वालीं सीमा बिस्वास आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। सीमा का जन्म असम के नालबाड़ी में हुआ था। परिवार की माली हालत अच्छी नहीं थी। पिता ने बड़ी मुश्किल से उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) भेजा। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे एक्ट्रेस नहीं, लॉ करना चाहती थीं। एनएसडी जाने के बाद उन्होंने अपने परिवार से कभी पैसे नहीं मांगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
seema biswas - फोटो : file photo
सीमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर कोई आप की काबिलियत पर इतना भरोसा करें तो उनसे कुछ और मांगना अपराध लगता है इसलिए भत्ते में मिल रहे 750 रुपए में ही महीना निकल जाता था। एक सेब खाकर भी गुजारा कर लेती थी। सीमा ने खुद से वादा किया था कि परिवार से मांगना नहीं बल्कि उन्हें देना ही उनका कर्तव्य है। सीमा काफी समय तक एनएसडी से जुड़ी रहीं। सीमा ने बताया था कि NSD में उन्हें स्मिता पाटिल कहा जाता था। पहली बार सीमा को कांजे नोबूमित्सू के 'रशोमोन' प्ले में एक छोटे से रोल के लिए चुना गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
seema biswas - फोटो : bandit queen
बैंडिट क्वीन के निर्देशक शेखर कपूर को सीमा का अनप्रोफेशनल पोर्टफोलियो पसंद आया था। जिसके बाद उन्होंने सीमा को बैंडिट क्वीन के लिए चुना। 1994 में सीमा पहली बार फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से दुनिया के सामने आईं। सीमा ने इतनी बेहतरीन एक्टिंग की थी कि आज तक उनके किरदार को कोई नहीं भूल पाया। आज भी लोग उन्हें फूलन देवी के नाम से जानते हैं। फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। जब ये फिल्म उन्हें मिली तो वो फूलन देवी के बारे में कुछ नहीं जानती थीं। वो किरदार को समझने के लिए फूलन देवी से मिलना चाहती थीं लेकिन फूलन जेल में थीं। 

4 of 6
seema biswas - फोटो : file photo
सीमा असम में पली-बढ़ी थीं इसलिए उनकी हिंदी काफी कमजोर थी। वो दिन-रात लाइनों को समझने के लिए सैकड़ों बार रिहर्सल करती थीं। सीमा ने एक इंटरव्यू में अपने इस रोल के बारे में बहुत सी रोचक बातें साझा की थीं। सीमा के अनुसार, फिल्म में कई सारे न्यूड सीन थे। इसके चलते बहुत विवाद हुआ था। विवादों के कारण उन्हें रात-रात भर रोना पड़ा था। इस सीन को शूट करते समय डायरेक्टर और कैमरामैन के अलावा सभी का अंदर आना मना था। फिल्म की रिलीज से पहले काफी बवाल मचा था इसलिए सीमा ने शेखर कपूर से कहा था कि फिल्म से न्यूड सीन को हटा दिया जाए। 
विज्ञापन

5 of 6
seema biswas - फोटो : file photo
इस पर शेखर कपूर ने कहा था कि फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में लोगों की असंवेदनशीलता को दिखाने के लिए इस सीन को रखना जरूरी है। खबर ये भी थी कि खुद फूलन देवी ने भी इस फिल्म का विरोध किया था। हालांकि बाद में कोर्ट की स्वीकृति के बाद फिल्म रिलीज हुई थी। वहीं सीमा बिस्वास का कहना है कि हॉलीवुड के कई एक्टर्स फिल्म के उस सीन के लिए उनकी बहुत इज्जत करते हैं लेकिन भारत में लोग उन्हें बुरी नजर से देखते हैं। सीमा ने हिंदी फिल्मों के अलावा कई मराठी, मलयालम, तमिल, पंजाबी, बंगाली और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
seema biswas - फोटो : amar ujala
सीमा ने बताया था कि उनका सबसे बड़ा अवॉर्ड तब मिला था, 'जब मेरे पिता ने 'बैंडिट क्वीन' देख कर मां को कहा कि कुछ भी कहो मीरा, ऐसा स्ट्रॉन्ग और मुश्किल किरदार मेरी बेटी के अलावा कोई नहीं निभा सकता।' सीमा को नेशनल अवॉर्ड के अलावा साल 2000 में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड और साल 2006 में दीपा मेहता की फिल्म 'वॉटर' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस जेनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। सीमा की पर्सनल लाइफ की बात करें उन्होंने साल 2003 में निखिलेश शर्मा से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता 4 साल के बाद ही टूट गया। सीमा ने निखिलेश से तलाक ले लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें