फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar: प्रेग्नेंट हैं शिबानी दांडेकर ? तस्वीरें देख फैंस ने लगाए कयास

Sun, 27 Feb 2022 06:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से हाल ही में शादी की है। मेहंदी से लेकर शादी और शादी के बाद की भी लगभग सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में एक्टर और मॉडल शिबानी ने प्री-वेडिंग फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। शिबानी ने गोल्डन वर्क वाली शार्ट ड्रेस और दूसरी ओर फरहान ने एक टी-शर्ट पहनी है, जिसपर उन्होंने सफेद रंग का ब्लेजर और पैंट पहना है। पोस्ट के कैप्शन में शिबानी ने 'द अख्तर्स' लिखा है।

 
विज्ञापन

2 of 4
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों में शिबानी और फरहान परफेक्ट कपल की तरह पोज देते दिख रहे हैं। इस दौरान शिवानी कुछ इस अंदाज में खड़ी हैं, जिससे उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शिबानी प्रेग्नेंट हैं। इससे पहले भी शिबानी ने अपनी शादी के दिन जो ड्रेस पहनी थी, उसे देखकर भी फैंस कयास लगा रहे थे कि शायद शिबानी प्रेग्नेंट हैं।
विज्ञापन

3 of 4
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर वेडिंग वेन्यू - फोटो : insta
फरहान और शिबानी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद कुछ दिन पहले ही फरहान और शिबानी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं। दोनों ने मुंबई के खंडाला स्थित एक फार्म हाउस पर बेहद करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की  उपस्थिति में शादी की थी। 
विज्ञापन

4 of 4
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : insta-smarty_club7
इन तस्वीरों के साथ शिबानी ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह एक से बढ़कर एक पोज देती दिख रही हैं। बैकलेस आउटफिट में शिबानी की तस्वीरें देखकर फैंस कह रहे हैं कि आप तो पहले से भी ज्यादा बोल्ड हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें