फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: बॉलीवुड के कुछ अजीबोगरीब उप्स मोमेंट्स, तस्वीरें देख किसी को भी आ जाएगी शर्म

Tue, 23 Nov 2021 03:55 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड के उप्स मोमेंट्स
फिल्म इंडस्ट्री की छोटी से छोटी चीजें भी कैमरे की नजर से बच नहीं पाती हैं। हर मोमेंट कैप्चर होने के साथ ही फैंस तक पहुंचने लगता है। इसमें कुछ यादगार पल होते हैं, तो कुछ भावुक क्षण या फिर रोमांटिक। इसी तरह कुछ ऐसी भी चीजें कैमरे में कैद हो जाती हैं जिनके कारण सितारों सो असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। आपको बता रहे हैं सिनेमा जगत के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब उप्स मोमेंट्स के बारे में जो कैमरे की नजरों में आ गए और सितारों को असहजता का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 6
विवेक ओबेरॉय और मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया
2012 में आई फिल्म किस्मत लव पैसा दिल्ली के प्रोमोशन के दौरान मल्लिका शेरावत और विवेक ओबेरॉय कुछ इस अंदाज में नजर आए थे कि फैंस सोच में पड़ गए। लाइम लाइट में आने के चक्कर में दोनों ने बड़े साइज के एक ही टीशर्ट में खुद को फिट कर लिया था। इस अजीबोगरीब ड्रेस आइडिया के कारण दर्शकों ने उनका मजाक बना दिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
Anil Kapoor-Anu Malik
यह तस्वीर फिल्म इंडस्ट्री के ही एक कार्यक्रम की है। अक्सर ही ऐसे फंक्शन में सितारे हाथ और गले लग कर एक दूसरे से मिलते हैं। ऐसे ही एक कार्यक्रम में अनिल कपूर और अनु मलिक एक दूसरे को गले लगा रहे थे लेकिन कुछ ऐसे समय पर फोटो क्लिक हो गई जिसे देख कर कुछ और ही समझ आ रहा है। तस्वीर में ऐसा लग रहा है जैसे अनु मालिक अनिल कपूर के होंठों पर किस करने वाले हैं।

4 of 6
मिका सिंह-राखी सावंत
सिंगर मीका सिंह की बर्थडे पार्टी की इस तस्वीर ने तो सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचाया था। 2006 में मीका ने अपनी बर्थडे पार्टी में राखी को भी आमंत्रित किया था। स्टेज पर केक कटने के बाद राखी ने मीका को अपने हाथों से केक खिलाया। इसके बाद अचानक मीका आपा खो बैठे और जबरन राखी को किस करने लगे। काफी मशक्कत के बाद भी राखी मीका की पकड़ से छूट नहीं पाईं। मीका की इस हरकत ने सभी को चौंका दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा उन दिनों किसी इवेंट में पहुंची थीं। इसके लिए उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लैक स्कर्ट पहन रखी थी। लेकिन स्टेज पर चढ़ते ही प्रियंका की जालीदार स्कर्ट से आरपार दिखने लगा जिसके कारण उन्हें असहज परिस्थिति का सामना करना पड़ा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रानी मुखर्जी-कटरीना कैफ
किसी कार्यक्रम में रानी मुखर्जी और कैटरीना कैफ दोनों ही पहुंची हुई थीं। इस दौरान दोनों की अभिनेत्रियां एक दूसरे से मिलने के लिए आगे बढ़ीं लेकिन किसी कारण से कैट रानी के होठों के इतने करीब हो गईं कि रानी को अपने चेहरे को पीछे खींचना पड़ा। तस्वीर में देखकर ऐसा लग रहा है मानों कैट उन्हें किस करने के इरादे से बढ़ी हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें