फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 साल की उम्र में मिलिंद ने अपनी से आधी उम्र की गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, सामने आया UNSEEN VIDEO

Mon, 23 Apr 2018 10:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
milind
मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर की पिछले दिनों कई तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें दोनों रस्में निभाते हुए नजर आए, अब दोनों की शादी के बाद मंडप से पहली वीडियो और तस्वीर सामने आई है। बात दें कि मिलिंद एक और जहां 52 साल के हैं तो वहीं उनकी पत्नी अंकित सिर्फ 26 साल की हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
milind Ex girlfriend
मिलिंद सोमन और अंकिता ने मुंबई के अलीबाग में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए हैं। जिसमें मिलिंद और अंकिता दुल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। शादी के दौरान मिलिंद सोमन ने गोल्ड कलर का कुर्ता और पायजामा पहन रखा है तो वहीं अंकिता ने भी इसी कलर की साड़ी पहन रखी है, साथ में गोल्ड की मैच करती हुई ज्वैलरी पहनी है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
milind
इससे पहले मिलिंद और अंकिता की मेंहदी और हल्दी की सेरेमनी पूरी हुईं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पीले कलर के लहंगे में अंकिता और सफेद रंग के कुर्ते में मिलिंद डांस करते भी दिखे।
 

4 of 5
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
मिलिंद की मां भी अपनी बहू के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। इन्हीं में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मिलिंद और अंकिता फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के मशहूर गाने ‘इश्क सुफियाना’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे में इतने खोए हुए हैं कि इस प्यारे जोड़े से नजरें हटा पाना मुश्किल हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
milind
कुछ दिन पहले ही मिलिंद सोमन और उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर की ब्रेकअप की खबरें आई थीं लेकिन दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर ऐसी अफवाह फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें