मनोरंजन जगत के सबसे पॉपुलर अवॉर्ड इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स (IIFA) का समापन हो चुका है। यह 19वां IIFA अवॉर्ड था। इस खास मौके पर बैंकॉक में सितारों के मेला नजर आया। रविवार की रात अवॉर्ड नाइट की बेहद खास रात रही। जहां कई सितारों ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता। वहीं कुछ स्टार्स को खास अवॉर्ड से भी नवाजा गया। बताया जा रहा है कि इस बार का IIFA अवॉर्ड कई मायनों में खास रहा। तस्वीरों में देखे पूरे IIFA 2018 की झलक...
विज्ञापन
2 of 10
करण जौहर और एक्टर रितेश देशमुख होस्ट
IIFA 2018 को निर्देशक-निर्माता करण जौहर और एक्टर रितेश देशमुख ने होस्ट किया। इस दौरान इन दोनों ने मजाकिया लिबाज पहनकर अवॉर्ड नाइट मेें मौजूद सभी दर्शकों को खूब हंसाया।
विज्ञापन
3 of 10
रेखा की डांस परफॉर्मेंस
इस बार का IIFA कई मायनों में खास रहा। इस बार बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने स्टेज पर अपनी डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों जीत लिया। उन्होंने बॉलीवुड की शानदार फिल्म 'मुगले आजम' के गाने ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ और फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के गाने ‘सलाम-ए-इश्क मेरी जां’ पर परफॉर्म किया।
4 of 10
सुपरस्टार्स की शानदार डांस परफॉर्मेंस
अवॉर्ड नाइट पर कई सितारों ने अपने डांस परफॉर्मेंस से रात को और रंगीन बना दिया। रविवार की रात रणबीर कपूर, वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर, बॉबी देओल और सलमान खान की खास दोस्त यूलिया वांतूर की बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देखने को मिली।
विज्ञापन
5 of 10
श्रीदेवी और शशि कपूर को श्रद्धांजलि
19वें IIFA में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार एक्टर शशि कपूर और एक्ट्रेस श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
6 of 10
अनुपम खेर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
IIFA की रविवार नाइट में बॉलीवुड के शानदार कलाकार अनुपम खेर को भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
7 of 10
कृति सेनन
एक्ट्रेस कृति सेनन को IIFA में मोस्ट स्टाइल आईकन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया।
8 of 10
श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी के फिल्म 'मॉम' के लिए दिया गया। उनकी यह फिल्म पिछले साल आई थी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी।
9 of 10
इरफान खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार इरफान खान को दिया गया। इरफान खान को फिल्म 'हिंदी मीडियम' के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है।
बेस्ट फिल्म 'तुम्हारी सुलु'
IIFA 2018 में बेस्ट फिल्म अवॉर्ड की तो इस बार बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड विद्या बालन और नेहा धूपिया स्टारर फिल्म 'तुम्हारी सुलु' को दिया गया है।