फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Section 108 Teaser : अपनी फ्लॉप फिल्मों पर बोले नवाज, अब गलती सुधार कर अच्छी फिल्में करूंगा

Mon, 28 Aug 2023 11:06 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
'सेक्शन 108' टीजर लांच - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'हड्डी', 'बोले चूड़ियां' और 'नूरानी चेहरा' जैसी  फिल्में जहां रिलीज के कतार में हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्म 'सेक्शन 108' का टीजर रविवार की  रात फिल्म के मेकर ने लांच करके इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी। इस फिल्म को हिंदी सिनेमा के जाने माने लेखक - निर्देशक अनीस बज्मी प्रस्तुत कर रहे हैं, तो वही रशिक खान की यह बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। इस फिल्म के टीजर लांच के अवसर पर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि  मैंने कुछ गलत फिल्में चुन ली थी, लेकिन अब अपनी गलती सुधार कर अच्छी फिल्में करूंगा। 

विज्ञापन

2 of 5
'सेक्शन 108' टीजर लांच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अमूमन  देखा गया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद ही फिल्म का टीजर और ट्रेलर लांच किया जाता है।  लेकिन अभी फिल्म 'सेक्शन 108' की पूरी शूटिंग हुई भी नहीं है कि फिल्म का टीजर लांच करके फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई। फिल्म 'सेक्शन 108' को प्रस्तुत कर रहे हिंदी सिनेमा के जाने माने लेखक - निर्देशक अनीस बज्मी ने कहां, 'मुझे इस फिल्म का कांसेप्ट बहुत अच्छा  लगा, इसलिए इस फिल्म से जुड़ा हूं।  मुझे उम्मीद है कि यह लोग अच्छी फिल्म बनाएंगे।'  

विज्ञापन

3 of 5
'सेक्शन 108' टीजर लांच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस साल की रिलीज फिल्मों 'अफवाह',  'जोगीरा सा रा रा' और 'टीकू वेड्स शेरू' पर नजर डाले तो यह फिल्में कुछ खास पसंद नहीं की गई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, 'अभी स्क्रिप्ट बहुत ही सावधानी से चुनूंगा, कुछ फिल्मे मैंने गलत कर ली,लेकिन अभी सोचा है कि अच्छी फिल्में करूंगा। एक दो प्रयोग में खराब हो गए।' अनीस बज्मी के साथ काम करने के बारे में  नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा,' बहुत पहले से हमारा साथ में काम करने का प्लान था,लेकिन इत्तेफाक से बात बन नहीं पाया, लेकिन फाइनली जो भी होता है। अच्छे के लिए होता है।

4 of 5
'सेक्शन 108' टीजर लांच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म 'रेडी', 'सिंह इज किंग' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके  रशिक खान फिल्म 'सेक्शन 108' के जरिए अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं। वह कहते हैं, 'मुझे सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में बहुत पसंद है।  अनीस सर की फिल्म 'दीवानगी' मेरी फेवरेट फिल्म है। जब मेरे दिमाग में इस फिल्म का आईडिया आया तो इस फिल्म के लिए नवाज भाई ही मेरे दिमाग में थे।  इस फिल्म के लिए उनसे ढाई साल पहले सम्पर्क किया, उनको कहानी बहुत अच्छी लगी और आज हम फिल्म शुरू कर पाए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'सेक्शन 108' टीजर लांच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रेजिना कैसेंड्रा फिल्म 'सेक्शन 108' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी।  रेजिना कैसेंड्रा ने  हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से की।  वह 'रॉकेट बॉयज', 'फर्जी', 'जाबांज हिंदुस्तान के ' जैसे लोकप्रिय सीरीज में भी काम  कर चुकी हैं।  फिल्म के निर्देशक रशिक खान कहते हैं, 'रेजिना कैसेंड्रा की सीरीज मैंने 'जांबाज हिंदुस्तान के' देखी थी, वह सीरीज देखकर मैंने रेजिना का चयन इस फिल्म के लिए किया।'  बता दें कि फिल्म 'सेक्शन 108' की शूटिंग अभी एक ही दिन हुई है और इस फिल्म का टीजर लांच करके फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की गई।  यह फिल्म अगले साल 2 फरवरी 2024 को रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें- Yash-Radhika: यश ने परिवार के साथ संपन्न की 'वरमहालक्ष्मी पूजा', बच्चों संग ट्रेडिशनल आउटफिट में की ट्विनिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें