फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दे दे प्यार दे' ने दो दिन में निकाल ली लागत, दूसरे दिन ही 30 फीसदी का उछाल

Mon, 20 May 2019 11:20 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
de de pyaar de - फोटो : social media
उम्र के अंतर वाले प्यार की कहानी कहती अजय देवगन, रकुलप्रीत सिंह और तब्बू की फिल्म दे दे प्यार दे के कलेक्शन में शनिवार को करीब 30 फीसदी का उछाल देखा गया। इस उछाल के पीछे दर्शकों के बीच हो रही माउथ पब्लिसिटी और छोटे शहरों में फिल्म के कलेक्शन में हुई बढ़ोत्तरी बड़ी वजह बताई जा रही है। फिल्म का कलेक्शन आज रविवार को दोनों दिनों से ज्यादा होने की उम्मीद इसके फिल्ममेकर्स लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
de de pyaar de - फोटो : social media
वहीं बॉक्स ऑफिस पर अब भी अच्छा प्रदर्शन कर रही फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का कलेक्शन तीसरे हफ्ते में भी शानदार रहा। इस शुक्रवार को रिलीज हुई निर्देशक अकीव अली की 23 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनी फिल्म दे दे प्यार दे की ओपनिंग उम्मीद के मुताबिक ही रही। फिल्म मेकर्स इसके पहले दिन के कारोबार का अनुमान करीब 12 करोड़ रुपये लगा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
De De Pyaar De - फोटो : social media
फिल्म ने शुक्रवार को 10 करोड़ 41 लाख रुपये कमाकर अपने निर्माताओं और कलाकारों को निराश नहीं किया। फिल्म के रिव्यू शुक्रवार सुबह से ही आने शुरू हो गए थे। फिल्म को समीक्षकों से तारीफ मिली और दर्शकों ने भी इसे लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया दी। फिल्म दे दे प्यार दे ने रिलीज के पहले दो दिन में 23 करोड़ 80 लाख का कारोबार कर लिया है।

4 of 5
De De Pyaar De - फोटो : social media
पिछले हफ्ते रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया स्टारर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ने पहले हफ्ते में कुल 56 करोड़ रुपये 63 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म की मेकिंग का ही बजट करीब 80 करोड़ रुपये है और इसके अलावा फिल्म के प्रचार पर भी काफी खर्च किया गया। इसके चलते फिल्म पहले वीकएंड से ही घाटे में रही है। दूसरे हफ्ते में फिल्म से ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं और इसे साल की बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शुमार कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
De De Pyaar De - फोटो : social media
उधर, मार्वेल स्टूडियोज की एवेंजर्स सीरीज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी देश के एक हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 20 करोड़ 62 लाख रुपये का नेट कारोबार किया। इस फिल्म की भारत में नेट कमाई तीसरे हफ्ते के कलेक्शन को मिलाकर अब तक 353 करोड़ 66 लाख रुपये हो चुकी है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें