फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SD Burman: शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे एसडी बर्मन, फिर भी चप्पल चोरी के डर से करते थे ये काम

Mon, 31 Oct 2022 08:05 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एसडी बर्मन, आरडी बर्मन और लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

एस डी बर्मन का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के संगीत जगत में उत्कृष्ट योगदान रहा है। एस डी बर्मन एक ऐसे संगीतकार थे जिन्होंने अपने संगीत से एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने अपने करियर में न सिर्फ संगीत को एक नया आयाम दिया बल्कि 100 से ज्यादा फिल्मों के म्यूजिक डायरेक्टर एसडी बर्मन साहब ने लता मंगेशकर से लेकर मोहम्मद रफी, किशोर कुमार से लेकर मुकेश तक हर किसी के करियर को सातवें आसमान पर पहुंचाया। संगीत की दुनिया के इस बेशकीमती हीरे ने 31 अक्टूबर 1975 को इस दुनिया से अलविदा कह दिया, लेकिन आज भी अपने बेहतरीन गानों के जरिए वह हमेशा के लिए लोगों के दिलों में जिंदा हैं। तो पुण्यतिथि पर जानते हैं एसडी बर्मन से जुड़ी कुछ खास बातें। 

विज्ञापन

2 of 5
एस डी बर्मन - फोटो : social media

संगीतकार सचिव देव बर्मन को संगीत जगत में एसडी बर्मन के नाम से जाना जाता था। वह एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे लेकिन असल जिंदगी में बेहद सरल जीवन जीते थे। एसडी बर्मन की मां का नाम निर्मला देवी था, जो मणिपुर की राजकुमारी थीं, जबकि उनके पिता एमआरएन देव बर्मन त्रिपुरा के महाराज के बेटे थे।

विज्ञापन

3 of 5
एसडी बर्मन - फोटो : social media

कलकत्ता विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के बाद एस डी बर्मन ने 1932 में कोलकाता रेडियो स्टेशन पर गायक के तौर पर जुड़े थे। उन्होंने संगीत की दुनिया में सितार वादन के साथ कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बांग्ला फिल्मों और हिंदी फिल्मों की ओर रुख किया और शुरुआत में बांग्ला गाने गाए। इसके बाद 1944 में एसडी बर्मन मुंबई चले गए और यहां उन्हें 1946 में फिल्म शिकारी और आठ दिन में संगीत देने का मौका मिला। इसके बाद एसडी बर्मन आगे बढ़ते चले गए।

 

4 of 5
एसडी बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया
एसडी बर्मन के किस्से पूरी इंडस्ट्री में मशहूर थे। शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले एसडी बर्मन को लोग कंजूस भी कहा करते थे। उनसे जुड़ी एक ऐसा ही किस्सा है चप्पल का। दरअसल जब भी एसडी बर्मन मंदिर जाया करते थे तो उन्हें अपनी चप्पल खोने का डर रहता था और इससे बचने के लिए वह एक तरकीब निकाला करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसडी बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया
एसडी बर्मन जब भी मंदिर जाते थे तो वह कभी भी दोनों चप्पल एक साथ नहीं उतारते थे। इसके बारे में जब उनसे पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि आजकल शहर में चप्पल चोरी की वारदात बढ़ गई है। तब उनके दोस्त ने पूछा कि अगर चोर ने दोनों चप्पल खोज ले तो? ऐसे में उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि यदि चोर इतनी चप्पलों में से दोनों चप्पल खोज निकालता है, तो सच में वह इसका हकदार है। इस तरह से असल जिंदगी में भी एसडी बर्मन एक अलहदा शख्सियत रखते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें