कई फिल्म फेस्टिवल में तारीफें बटोरने वाली मराठी फिल्म 'चुंबक' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। मुंबई के यशराज स्टूडियो में हुई स्क्रीनिंग में फिल्म की स्टारकास्ट समेत कई सितारे मौजूद रहे। एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी को भी यहां देखा गया। बता दें कि अक्षय कुमार इस मराठी फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं। 'चुंबक' 27 जुलाई को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
2 of 4
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी इस दौरान पहुंचे। गौरतलब है कि चुंबक की कहानी 15 साल के एक लड़के की है जो वेटर का काम करता है और तंगहाल जिंदगी से बाहर निकलना चाहता है। बेहतर भविष्य के लिए वो सपने देखता है अब उसके सपने सच होते हैं या नहीं ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
3 of 4
एक्टर सुमित राघवन चुंबक की स्क्रीनिंग में पहुंचे। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के दौरन अक्षय कुमार ने कहा था कि 'महज डेढ़ करोड़ की लागत से बनी चुंबक को प्रजेंट करने का मेरा उद्देश्य पैसा कमाना बिल्कुल नहीं हैं।'
फिल्म 'चुंबक' में स्वानंद किरकिरे, साहिल जाधव, संग्राम देसाई मुख्य भूमिका में हैं जबकि संदीप मोदी ने इसे डायरेक्ट किया है। बता दें कि यह फिल्म आधिकारिक तौर पर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के लिए चुनी गई है।