जाने भी दो यारों
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म: जाने भी दो यारों (12 अगस्त 1983)
फिल्म 'जाने भी दो यारो' कुंदन शाह द्वारा निर्देशित और एनएफडीसी द्वारा निर्मित व्यंग्यपूर्ण ब्लैक कॉमेडी फिल्म थी। यह फिल्म भारतीय राजनीति, नौकरशाही, समाचार मीडिया और व्यापार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक गहरा व्यंग्य है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और रवि वासवानी ने एक पेशेवर फोटोग्राफर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, रवि वासवानी, के अलावा ओम पुरी, पंकज कपूर, सतीश शाह, सतीश कौशिक, भक्ति बर्वे और नीना गुप्ता की मुख्य भूमिकाएं थी।