फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिलीप कुमार-सायरा बानो की नातिन की हुई शादी, लाल साड़ी में खूब जंच रही सायशा

Sun, 10 Mar 2019 06:23 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर्या और सायशा - फोटो : hindustan times
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और सायरा बानो (Saira Banu) की नातिन सायशा सहगल (Sayyeshaa Saigal) आज शादी के बंधन में बंध गईं। सायशा और तमिल एक्टर आर्या की शादी हैदराबाद में आज (10 मार्च) को हुई। जिसकी एक वीडियो सामने आई है। इसमें कुछ रिश्तेदार इस नवविवाहित जोड़े को शादी की बधाईयां देते दिख रहे हैे।  शादी से ठीक एक दिन पहले सायशा और आर्या की संगीत सेरेमनी का फंक्शन रखा गया था। संगीत सेरेमनी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज भी पहुंचे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
Sayyeshaa Saigal Arya Sangeet - फोटो : instagram
सायशा और आर्या की शादी ताज फलकनुमा होटल में हुई जहां उनके सारे रिश्तेदार इकट्ठे हुए। शादी में सायशा लाल और सफेद रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही सायशा ने साड़ी के मेचिंग चूढ़ा भी पहना हुआ था। वहीं, दूल्हेराजा आर्या पारंपरिक कड़ाई जड़ा कुर्ता और पेंट में नजर आए। आर्या ने चश्मा भी लगाया हुआ था।  
विज्ञापन

3 of 5
Sayyeshaa Saigal Arya - फोटो : instagram
इससे पहले संगीत सेरेमनी में सायशा ने सिल्वर और व्हाइट कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना हुआ था तो वहीं आर्या ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहने हुए थे। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलिब्रिटी संजय दत्त और आदित्य पंचोली भी पहुंचे थे। वायरल तस्वीरों में सायशा और आर्या स्टेज पर कई लोगों से मिलते हुए भी नजर आए।  






View this post on Instagram






 

@sayyeshaa SAYYESHAA ♥️ FOREVER I ❤️❤️❤️❤️ #sayeshasaigal #sayesha #kollywood#kollywoodactress #actress #kollywoodqueen #arya#kollywoodmovie #tamilsong #tamily #tamil#tamildubsmash #tamilmusically#kollywoodcinema #tollywoodactress #sayyeshaa#sayyeshaasaigal #ghajinikanth #junga #kadaikuttysingam #dance#instagood #likeforfollow #instagood #sun #dance

A post shared by sayyesha (@sayyesha_official_fc) on Mar 9, 2019 at 12:10pm PST

4 of 5
Sayyeshaa Saigal Arya Sangeet - फोटो : instagram
संगीत सेरेमनी के फंक्शन को और खास बनाने के लिए सायशा और आर्या स्टेज पर उतर आए। इन दोनों ने बॉलीवुड के हिट नंबर्स पर डांस किया। इन दोनों के डांस का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें दोनों 'जब वी मेट' के 'मोजा ही मोजा' गाने पर ठुमकते हुए दिखाई दे रहे थे। खास बात यह है कि सायाशा महज 21 साल ही हैं। वहीं आर्या उनसे उम्र में 17 साल बड़े हैं। सायशा अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में नजर आ चुकी हैं। 






View this post on Instagram






 

Soon to be bride #Sayyesha dances at her sangeet ceremony ❤️ #AryaSayyeshawedding #Aryasayyesha #Sayyeshawedding

A post shared by Celebrity Couple (@celebritycouple.insta) on Mar 8, 2019 at 8:37am PST

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्य और सायशा - फोटो : Arya and ssayesha instagram
इन दोनों की शादी की सभी रस्में हैदराबाद में हुईं। सायशा के पिता जाने-माने अभिनेता और प्रोड्यूसर सुमित सहगल हैं। सायशा सहगल, आर्या ने साउथ की कई फिल्मों में साथ काम किया है। इन दिनों यह दोनों अपनी आने वाली फिल्म Kaapaan की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन केवी आनंद कर रहे हैं। फिल्म में सायशा और आर्या के अलावा सूर्या और मोहनलाल जैस कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।

Stylishstar @alluarjun attends @arya_offl  @sayyeshaa's Sangeeth ceremony in Hyderabad yesterday. pic.twitter.com/2QlRLXOCZa

— SKN (ఎస్ కె ఎన్) (@SKNonline) March 10, 2019

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें