फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo में अब अक्षय कुमार की हीरोइन का बड़ा खुलासा, जब मैं 7-8 साल की थी तो एक बूढे़ ने...

Sun, 28 Oct 2018 02:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sayani Gupta - फोटो : instagram
#MeToo अभियान के तहत बॉलीवुड के कई सितारों को मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस अभियान के तहत नाना पाटेकर, आलोक नाथ और कैलाश खेर जैसे सितारों के अलावा साजिद खान और विक्की सिदाना जैसे निर्देशकों पर भी #MeToo अभियान की गाज गिर चुकी है। हर किसी ने इनके साथ काम करने से मना कर दिया है। वहीं #MeToo से दूर कुछ सितारे इस अभियान की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। इस बीच अक्षय कुमार की हीरोइन ने इस अभियान को लेकर बेहद खास बात कही है। 
विज्ञापन

2 of 5
सयानी गुप्ता - फोटो : file photo
हाल ही में 'जॉली एलएलबी 2' की हीरोइन सयानी गुप्ता ने एक इंटरव्यू में #MeToo अभियान की जमकर तारीफ की है। उन्होंने #MeToo को महिलाओं के लिए बेहद जरूरतमंद और अच्छा अभियान बताया है। सयानी गुप्ता ने कहा है- '#MeToo अभियान को अभी नहीं बल्कि 15-20 साल पहले आ जाना चाहिए था। यह अभियान आज की खास पीढ़ी के लिए हो रहा है। मैं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने इसकी पहल की।'
विज्ञापन

3 of 5
sayani gupta - फोटो : instagram
सायनी गुप्ता ने महिलाओं को आत्मरक्षा करने के लिए अपना एक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा- 'जब मैं 7-8 साल की थी तो मुझे एक बुढ़े आदमी ने बस में घेर लिया था, उस समय मैंने खुद को बचाने के लिए उसके पैर को कुचल दिया जिससे वह चिल्लाने लगा। इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है। महिलाओं को ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए जिनके इरादे गलत हों।'
 

4 of 5
sayani gupta - फोटो : instagram
आपको बता दें कि सायनी गुप्ता ने साल 2012 में फिल्म 'सेकंड मैरिज डॉट कॉम' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह साल 2016 में शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' और इसी साल रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा, कटरीना कैफ की फिल्म 'बार बार देखो' और 'जॉली एलएलबी 2' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा सायनी अन्य कई हिट फिल्मों में रोल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sayani gupta - फोटो : Instagram
सायनी गुप्ता के अलावा हाल ही में एक्टर सैफ अली खान ने भी #MeToo अभियान का समर्थन किया है। सैफ अली खान ने महिलाओं का सम्मान करने की बात भी कही है। साथ #MeToo अभियान की तारीफ करते हुए कहा है- 'मैं लोगों से महिलाओं को सुरक्षा करने का आग्रह करता हूं। हमें उस परिस्थिति में तुरंत आगे आना चाहिए जब महिला खुद को असुरक्षित महसूस करती हो। मामले में तुरंत शिकायत दर्ज कर, इसको गम्भीरता से लेना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि #MeToo अभियान आगे भी ऐसा बना रहेगा, और यह हर किसी को सुविधापूर्ण माहौल देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें