सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' की गोरी मेम यानी की सौम्या टंडन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सौम्या ने रियलिटी शो बिग बॉस के बारे में अपनी राय दी है। सौम्या टंडन ने कहा, मैं यहां एक्टिंग करने आई हूं। बिग बॉस जैसे शो मेरे टाइप के नहीं है और न ही मै ऐसे शोज के लिए बनी हूं।
पढ़ें- 11 करोड़ रुपए लेने वाले सलमान खान TRP के मामले में फिसड्डी, इस शो ने मार ली बाजी
विज्ञापन
2 of 3
सौम्या टंडन
सौम्या कहती हैं कि मैं अपनी जिंदगी प्राइवेट रखना पसंद करती हूं। मैं अपनी निजी जिंदगी को किसी के सामने लाना नहीं चाहती हूं। सौम्या टंडन ने आगे कहा कि मैं 'भाबी जी' शो के लिए घंटों शूट करती हूं। पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है कि आज ये शो सबसे लोकप्रिय बन चुका है।
जब इस सीरियल के लिए साइन किया था, तो सच में ऐसी उम्मीद नहीं थी कि इतनी पहचान मिलेगी। मैं और शो के सभी कलाकार पूरी मेहनत से काम करते हैं। मेरे पास किसी और शो के लिए फिलहाल टाइम नहीं है। आपको बता दें कि 'भाबी जी घर पर हैं' सीरियल में काम कर चुकीं शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 में शो का हिस्सा हैं।