सत्यप्रेम की कथा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सत्यप्रेम की कथा' जिस दिन से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, उसी दिन से इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक की सराहना मिल रही है, जिसे पाकर 'सत्यप्रेम की कथा' की पूरी टीम बेहद खुश है। ऐसे में 'सत्यप्रेम' और उनकी 'कथा' ने अपने रविवार को मनोरंजक बनाने और अपने फैंस को सरप्राइज देने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढा। दरअसल, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी फिल्म के शो के आखिर के दौरान सिनेमा हॉल के अंदर पहुंचे और फिर जो वहां हुआ उससे दोनों खुद ही सरप्राइज रह गए थे।