फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यमेव जयते के 'दिलबर' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, यह कारनामा करने वाला बना पहला भारतीय गाना

Fri, 13 Jul 2018 10:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nora Fatehi
इन दिनों जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ काफी चर्चा में है। इसके अलावा इस फिल्म का गाना 'दिलबर' हिट साबित हो चुका है। इस गाने को दर्शकों ने इतना पसंद किया है कि यू्-ट्यूब चार्ट के बिलबोर्ड पर तीसरे नंबर पर आ गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Nora Fatehi
'दिलबर' गाने को अब तक 7.93 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया है। इसके साथ यह पहला बॉलीवुड गाना है जो इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब रहा है। पता हो कि 'दिलबर' गाना साल 1999 में आई फिल्म 'सिर्फ तुम' का है। इस गाने को सुष्मिता सेन और संजय कपूर पर फिल्माया गया था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Nora Fatehi
बताया जा रहा है कि ‘दिलबर’ गाने का रीमेक फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में एक आइटम नंबर है। इस गाने को एकदम नए अंदाज में यानी अरेबिक थीम पर फिल्माया गया है। गाने में नोरा फतेही के डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाने में नोरा के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आ रहे हैं। पता हो कि नोरा फतेही अपने बैली डांस के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं।

 

4 of 5
nora fatehi
उनके बैली डांस के लाखों दीवाने हैं। इसलिए ‘दिलबर’ गाने के रीमेक को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की। बात करें गाने की अन्य चीजों की तो इस गाने को पंजाबी और हिंदी सिंगर नेहा कक्कड़ ने गाया है। जबकि 'दिलबर' के ओरिजिनल वर्जन को अल्का याग्निक और विनोद राठौड़ ने गाया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोरा फतेही - फोटो : फाइल फोटो
आपको बता दें कि नोरा फतेही जॉन अब्राहम की फिल्म में दूसरी बार आइटम नंबर कर रही हैं। इससे पहले वह जॉन की फिल्म 'रॉक्की हैंडसम' में 'तेरी तो याद साते' गाने में नजर आई थीं। इसके अलावा वह पंजाबी सिंगर हार्दिक संधु की 'ना गोरिए' गाने से भी दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें