फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यजीत रे की जयंती और नेपोटिज्म पर नवाजुद्दीन के बयान सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Thu, 02 May 2019 06:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Satyajit Ray, Nawazuddin Siddiqui - फोटो : social media
देश के सबसे महान फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे के बारे में काफी लोग नहीं जानते होंगे कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज एक चित्रकार के तौर पर की थी। सत्यजीत रे का जन्म 2 मई 1921 को हुआ था। सत्यजीत को फिल्मों के लिए कई राष्ट्रीय के साथ-साथ 11 अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया। भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का श्रेय सत्यजीत रे को ही जाता है। फिल्मी जगत के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में शुमार रे को 1992 में लाइफटाइम अचीवमेंट की श्रेणी में ऑस्कर से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
अमिताभ बच्चन ने अपने मशहूर टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 की तैयारी शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी बिग बी ने अपने ब्लॉग पर दी थी। अमिताभ अब तक इस शो के सात सीजन होस्ट कर चुके हैं। इस साल वह शो का आठवां सीजन होस्ट करते दिखेंगे। गौरतलब है कि शो इस साल अगस्त के महीने से ऑन एयर होने जा रहा है जिसके लिए 1 मई रात 9 बजे रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
anupam kher
भारत को आतंकवाद के मोर्चे पर बड़ी कूटनीतिक कामयाबी मिली है। संसद, उड़ी और पुलवामा समेत कई बड़े आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया। इस पर अनुपम खेर ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। अनुपम ने अपने ट्वटिर अकाउंट पर लिखा, 'यूएन के द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक. आतंकवाद के खिलाफ इस बड़ी कूटनीतिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य सभी को बधाई।'

4 of 5
Katrina Kaif, Vicky Kaushal - फोटो : social media
विक्की कौशल और उनकी गर्लफ्रेंड हरलीन का ब्रेकअप हो चुका है। कुछ लोग इसके पीछे की वजह कटरीना कैफ को मानते हैं। बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी खबरें भी हैं कि विक्की और कटरीना के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। अब इस बीच खबर आई दोनों एक लव स्टोरी में साथ नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कटरीना को लेकर प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला और निर्देशक आदित्य धर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों इससे पहले विक्की के साथ उरी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बहस चल रही है। कंगना रनौत ने इस मामले पर मोर्चा खोल रखा है। वह अक्सर स्टार किड्स की इसी बात को लेकर आलोचना करती हैं। आलिया भट्ट और करण जौहर तो उनके निशाने पर अक्सर आ जाते हैं। कई स्टार्स नेपोटिज्म को लेकर कंगना का समर्थन भी कर चुके हैं। हाल में बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीक ने इस पर जवाब दिया। फिल्मी परिवारों से नहीं आने वाले एक्टर्स के बॉलीवुड में ज्यादा स्ट्रगल को के सवाल पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- फिल्म जगत के बारे में अच्छी बात यह है कि अगर आप प्रतिभाशाली हैं तो देर-सवेर लोग उसकों पहचान लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें