इन दिनों सिनेमाघरों में चार फिल्में लगी हुई हैं। इनमें से तीन फिल्में बीते महीने रिलीज हुई हैं तो एक फिल्म को महीनेभर से ज्यादा हो गया, फिर भी उसकी धमक बरकरार है। अब तो आप भी समझ ही गए होगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'पठान' की। 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पठान' का क्रेज दर्शकों के बीच कम नहीं हो रहा है। इसके अलावा बॉलीवुड के दो और सुरस्टार्स की फिल्में- 'सेल्फी' और 'शहजादा' भी थिएटर्स में लगी हैं, हालांकि इनकी हालत खराब ही नजर आ रही है। इन दो फिल्मों के अलावा अगर कोई और फिल्म दर्शकों का ध्यान खींच पा रही है तो वह है एंट मैन। तो चलिए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कितने कमाए...