इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़िया रिलीज हुई थी। कहा जा रहा था कि ये फिल्म अजय देवगन की दृश्यम 2 को पछाड़ने आ रही है, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। दृश्यम 2 तो टिकट खिड़की पर आंधी की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। शुरुआत में शानदार कमाई करने के बाद वीकडेज में फिल्म के कलेक्शन में कुछ गिरावट जरूर आई थी, लेकिन वीकएंड पर फिर से ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है। इसके अलावा कांतारा का जलवा अभी भी बरकरार है। तो चलिए जानते हैं शनिवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।