दृश्यम 2
- फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम 2
अभिषेक पाठक निर्देशित यह फिल्म तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद दर्शकों के बीच फिल्म का बज बना हुआ है। इसका अंदाजा आज यानी 'दृश्यम 2' के तीसरे शनिवार की कमाई को देखकर लगाया जा सकता है। 16वें दिन फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनमें फिल्म को चौंकाने वाली बढ़त मिलती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दृश्यम 2 ने 16वें दिन आठ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 175.93 करोड़ रुपये हो गई है।