सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
300 फिल्मों में किया काम
सतीश कौल ने अपने करियर में लगभग 300 ज्यादा पंजाबी फिल्मों में काम किया था। उन्हें पंजाब सिनेमा का अमिताभ बच्चन भी कहा जाता है। करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी वह स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। वह फिल्म कर्मा, खेल, प्यार का मंदिर, राम लखन, प्यार तो होना ही था जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके थे।