फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल में बदल गया टीवी का ये 'कृष्ण', फिल्मी दुनिया छोड़ कर रहा ऐसा काम लोग सच में मानते हैं भगवान

Fri, 31 Aug 2018 04:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उलाला
विज्ञापन
1 of 8
कृष्णा
2 दिन बाद पूरा देश कृष्ण की भक्ति में रंग जाएगा । 3 सितंबर यानी सोमवार को जन्माष्टमी है । इस पावन अवसर पर हम आपको टीवी के एक ऐसे कृष्ण के बारे में बताएंगे जिसे भक्त सच में भगवान मानकर पूजने लगे थे । हम बात कर रहे हैं रामानंद सागर के मशहूर शो 'कृष्णा' में कृष्ण का किरदनार निभाने वाले एक्टर सर्वदमन डी बनर्जी की ।
विज्ञापन

2 of 8
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : Facebook/Sarvadaman-DBanerjee
80 और 90 के उस दशक में ये शो ना सिर्फ लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ बल्कि इसका हर किरदार दर्शकों के दिलों में रच-बस गया। उन्हीं किरदारों में से एक था भगवान कृष्ण का। सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण के किरदार को इस कदर अपने में बसा लिया था मानो कलयुग में भगवान ने अवतार लिया हो । 
विज्ञापन

3 of 8
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : Facebook/Sarvadaman-DBanerjee
अपने इस किरदार से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली थी ।  इसके बाद उन्हें इसी तरह के कई शोज ऑफर हुए जिनमें वो नजर आए, जैसे कि 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय'। इन सभी शोज में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण का ही रोल प्ले किया।

4 of 8
कृष्णा
टीवी शोज के अलावा सर्वदमन बनर्जी ने बड़े परदे पर भी अपनी किस्मत आजमाई और कई फिल्मों में नजर आए । इनमें 'स्वामी विवेकानंद', 'स्वयं कृषि', 'आदि शंकराचार्य' जैसी फिल्में शामिल हैं । इसके अलावा सर्वदमन ने कुछ बंगाली और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया । 
विज्ञापन

5 of 8
कृष्णा
इन फिल्मों से सर्वदमन बनर्जी को कोई खास पहचान नहीं मिली और फिर उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। लंबे समय तक टीवी से दूर रहने के बाद सर्वदमन लाइम लाइट से ओझल हो गए । आइए जानते हैं कि इस समय सर्वदमन बनर्जी कहां हैं और इस समय क्या कर रहे हैं ।
विज्ञापन

6 of 8
कृष्णा
अगर आप उनके बारे में जानेंगे तो यकीनन ही उनपर गर्व करेंगे । आज सर्वदमन बनर्जी फिल्मी चकाचौंध से दूर ऋषिकेश में रहते हैं और वहां लोगों को मेडिटेशन सिखाते हैं। कुछ साल पहले दिए इंटरव्यू में सर्वदमन ने इसका जिक्र किया था कि उन्होंने फिल्में और टीवी की दुनिया क्यों छोड़ी ?
विज्ञापन

7 of 8
कृष्णा
सर्वदमन ने कहा था, 'मैंने 'कृष्णा' करते वक्त ही फैसला कर लिया था कि मैं 45-47 साल की उम्र तक ही काम करूंगा और उसके बाद जीवन से  कनेक्ट होने के लिए कुछ करूंगा। बस फिर मुझे मेडिटेशन मिल गया और अब मैं पिछले 20 साल से वही कर रहा हूं।
विज्ञापन

8 of 8
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : Facebook/Sarvadaman-DBanerjee
मेडिटेशन के अलावा सर्वदमन बनर्जी 'पंख' नाम की एक एनजीओ को भी सपोर्ट कर रहे हैं जो उत्तराखंड में स्लम में रहने वाले करीब 200 बच्चों को आजीविका कमाने में मदद कर रही है । साथ ही गरीबी में रहने वाले 200 बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने में सहायता कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें