बॉलीवुड में आजकल कास्टिंग काउच के बारे में हर एक्ट्रेस खुलकर बोल रही हैं । इन्हीं के बीच सरोज खान का बयान भी सामने आया है। कोरियोग्राफर सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर एक विवादित बयान दिया है और इस पर बवाल भी खड़ा हो सकता है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Saroj Khan
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सरोज खान ने कास्टिंग काउच को गलत नहीं ठहराया । उन्होंने कहा कि कास्टिंग काउच होना कोई नई बात नहीं है । ये तो बाबा आदम के जमाने से चले आ रहे हैं । हर लड़की के ऊपर कोई ना कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है ।
विज्ञापन
3 of 6
Saroj Khan
सरोज ने कहा, 'सरकार के लोग करते हैं फिर आप लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े रहते हो । फिल्म जगत कम से कम रोटी तो देता है । रेप करके छोड़ तो नहीं देता । ये सब लड़की के ऊपर होता है कि वो क्या चाहती है । अगर वो किसी के हाथ नहीं आना चाहती तो ना आए ।'
4 of 6
सरोज खान
उन्होंने आगे कहा, 'अगर तुम्हारे पास आर्ट है तो क्यों अपने आप को बेचोगे । फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कुछ मत कहना । वो हमारी माई-बाप है ।' सरोज खान के इस बयान से ये जाहिर हो रहा है कि इन सब के लिए लड़की की इच्छा होती है ।
विज्ञापन
5 of 6
सरोज खान
लड़की नहीं चाहेगी तो ये सब नहीं होगा । सरोज खान अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों उनके कोरियोग्राफ किए गाने 'एक दो तीन' को रिक्रिएट किया गया । इस बात से सरोज खान काफी नाराज हो गई थीं ।
पहले तो उन्होंने इस पर कोई भी बयान देने से मना कर दिया । यहां तक कि गाने पर केस करने की बात भी सामने आई थी । लेकिन फिर अचानक उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान और जैकलीन फर्नांडिस की जमकर तारीफ की थी।