फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोज खान ने गणेश आचार्य पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- अपने पद का फायदा उठाकर डांसर्स का करते हैं शोषण

Fri, 17 Jan 2020 11:20 AM IST
भावना शर्मा अमित कुमार सिंह, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
saroj khan ganesh acharya - फोटो : social media
सिनेमा जगत के दो मशूहर डांस कोरियोग्राफर सरोज खान और गणेश आचार्य के बीच इन दिनों टकराव की स्थिति देखने को मिल रही है। सिने डांसर एसोसिएशन (सीडीए) की सदस्य और ब्रांड एंबेसडर सरोज खान ने गणेश आचार्य पर यह आरोप लगाया है कि वह अपने पद का इस्तेमाल करते हुए डांसर्स को भ्रमित कर रहे हैं और सीडीए जैसे पुराने एसोसिएशन की छवि धूमिल करने के लिए उन्होंने ऑल इंडिया फिल्म टेलीविजन इवेंट्स डांसर एसोसिएशन (एआईएफटीइडीए) की स्थापना की है। 
विज्ञापन

2 of 5
saroj khan - फोटो : amar ujala
इस मुद्दे को लेकर सीडीए ने 16 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जिसमें सरोज खान ने कहा, 'गणेश इस एसोसिएशन को बांटना चाहता है जो सही नहीं है। हमने अपने डांसर्स को बड़ी मुश्किल से चार हजार रुपये मेहनताना पर पहुंचाया है लेकिन वह डांसर्स को 1200 से लेकर 3000 तक में काम करने के लिए मजबूर कर रहा है।'  
विज्ञापन

3 of 5
saroj khan - फोटो : amar ujala
'इसे लेकर हम बड़े-बड़े कोरियोग्राफर को बात करने के लिए आमंत्रित करेंगे। इनमें रेमो डिसूजा से लेकर फराह खान और अहमद भी शामिल हैं। वे आएं और हमारी बात सुनें। इसमें हम सभी की मदद चाहते हैं। जब मैं गणेश को फोन करती हूं तो वह तो फोन उठाकर बंद कर देता है। वह सुनने को भी तैयार नहीं है। वह सीडीए को तोड़कर हम लोगों को नीचा दिखाना चाहता है।'

 

4 of 5
saroj khan - फोटो : amar ujala
'नए एसोसिएशन में उसने अपने लोगों को बैठाया है। डांसर्स और कोरियोग्राफर के नाम पर जो शो कर रहा है उसका पैसा वह खुद रखने वाला है।' सरोज खान ने आगे कहा, 'इसे लेकर मैं अक्षय कुमार, वरुण धवन, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित जैसे सभी बड़े कलाकारों के पास जाऊंगी। मैं उनसे कहूंगी कि डांसर्स के लिए वे सामने आए और  गणेश के ऊपर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। जो भी कलाकार, डांसर्स और कोरियोग्राफर के नाम पर पैसा दे रहे हैं तो वह उसे स्वयं बांटे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saroj Khan - फोटो : twitter
'गणेश अपने और कुछ चुनिंदा लोगों के फायदे के लिए 900 लोगों के पेट पर लात मार रहा है, जो सरासर गलत है। हमारी मांग है कि वह अपने इस नए एसोसिएशन को तुरंत ही भंग करें। मैं हमेशा डांसर्स के हक लिए खड़ी रहूंगी।' इसके साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कुछ दूसरे डांसर्स ने गणेश पर उनके काम के पैसे ना देने और डांसर्स से जबरन तय मानक से भी कम दाम में काम कराने को मजबूर करने का आरोप लगाया है। 
 

एक हफ्ते में Chhapaak और Tanhaji ने कमा लिए इतने करोड़, जानें किसने मारी बाजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें