सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री में काम मिलना हो गया था बंद
सरोज खान ने अपने करियर में शानदार काम किया। लेकिन एक समय ऐसा भी आया, जब उन्हें सिनेमा की दुनिया में काम मिलना बंद हो गया था, जिस वजह से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। उन दिनों सरोज खान को अपना घर डांस क्लासिस लेकर चलाना पड़ा था। लेकिन तब सरोज खान की मदद करने के लिए सलमान खान आगे आए थे। सलमान खान ने 'मास्टर जी' को अपनी फिल्म 'दबंग 3' में सई मारंजेकर को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी दी थी। एक बार सरोज ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा था, 'मैं सलमान को उनकी जुबान की वजह से ही जानती हूं। वह जो भी कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।'