फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोज खान के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, अमिताभ और माधुरी सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 03 Jul 2020 11:19 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ बच्चन, सरोज खान, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 बॉलीवुड के लिए किसी 'काल' की तरह बनकर आया है। बीते दो महीने में कई बड़े सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। शुक्रवार को बॉलीवुड के लिए एक और बुरा दिन साबित हुआ। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का देर रात करीब दो बजे कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। बॉलीवुड सितारों के साथ सरोज खान का गहरा कनेक्शन रहा है। उनके निधन पर फिल्मी हस्तियां सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
माधुरी दीक्षित, सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया
सरोज खान और माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए। सरोज खान के निधन पर माधुरी ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं अपने दोस्त और गुरु, सरोज खान के निधन से सदमे में हूं। डांस में अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मेरी मदद करने के लिए हमेशा आपके काम के लिए आभारी रहूंगी। दुनिया ने एक अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। मैं आपको याद करूंगी। मेरे दिल में परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदना है।'
विज्ञापन

3 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सरोज खान के निधन पर अमिताभ बच्चन बेहद दुखी हैं। अमिताभ ने नाम तो नहीं लिखा लेकिन उनके लिखने के अंदाज से लगता है वो बेहद शोक में हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया कि 'प्रार्थना, हाथ जुड़े हैं, मन अशांत।'

4 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ट्वीट में लिखते हैं- 'सुबह एक दुखद समाचार मिला कि दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने डांस को इतना आसान बना दिया था कि मानो हर कोई डांस कर सकता है। इंडस्ट्री के लिए ये बड़ा नुकसान है। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन

5 of 7
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने सरोज खान के निधन पर लिखा कि 'मुझे दुख है कि सरोज खान अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन

6 of 7
रेमो डिसूजा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने ट्वीट किया कि 'सरोज जी आपको हमेशा याद करूंगा। डांस की दुनिया को बड़ा नुकसान हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने भी सरोज खान को याद करते हुए लिखा, 'डांस की मल्लिका सरोज खान जी अलविदा। आपने कलाकारों को ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान को बहुत खूबसूरती से सिखाया कि “इंसान शरीर से नहीं, दिल और आत्मा से नाचता है'। आपके जाने से नृत्य की एक लय डगमगा जाएगी। मैं पर्सनली ना सिर्फ आपको बल्कि आपकी मीठी डांट को भी बहुत मिस करूंगा।'


तीन साल की उम्र में सरोज खान ने किया था डेब्यू, बाल कलाकार से ऐसे बनीं बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें