फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच पर लड़कियों को लेकर सरोज खान ने कह दी थी इतनी बड़ी बात, विवाद के बाद अब मांगी माफी

Tue, 24 Apr 2018 03:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरोज खान - फोटो : SELF
कास्टिंग काउच के खिलाफ दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी के प्रदर्शन के बाद बॉलीवुड में भी इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। इन्हीं के बीच कोरियोग्राफर सरोज खान का विवादित बयान भी सामने आया है हालांकि विवाद बढ़ता देख उन्होंने तुरंत माफी मांग ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Saroj Khan
सरोज खान ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को गलत नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि कास्टिंग काउच होना कोई नई बात नहीं है। यह तो बाबा आदम के जमाने से चले आ रहे हैं। हर लड़की के ऊपर कोई ना कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है।
विज्ञापन

3 of 5
Saroj Khan
बाद में आज तक से बात करते हुए सरोज खान ने कहा कि 'मुझे खेद है। मैं माफी मांगती हूं।' इससे पहले सरोज खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'सरकार के लोग करते हैं फिर आप लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े रहते हो। फिल्म जगत कम से कम रोटी तो देता है। रेप करके छोड़ तो नहीं देता। यह सब लड़की के ऊपर होता है कि वह क्या चाहती है। अगर वह किसी के हाथ नहीं आना चाहती तो ना आए।'

4 of 5
Saroj Khan
सरोज खान ने आगे कहा, 'अगर तुम्हारे पास आर्ट है तो क्यों अपने आप को बेचोगे । फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कुछ मत कहना । वह हमारी माई-बाप है ।' सरोज खान के इस बयान से यह जाहिर हो रहा है कि इन सब के लिए लड़की की इच्छा होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडीस
सरोज खान अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों उनके कोरियोग्राफ किए गए गाने 'एक दो तीन' को रिक्रिएट किया गया। इस बात से सरोज खान काफी नाराज हो गई थीं। यहां तक कि गाने पर केस करने की बात भी सामने आई थी लेकिन फिर अचानक उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान और जैकलीन फर्नांडिज की जमकर तारीफ की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें