फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA Awards 2022: इन फिल्मों की झोली में आए हैं इस बार आईफा टेक्निकल अवार्ड्स, क्या इवेंट के लिए करना होगा लंबा इंतजार?

Sun, 15 May 2022 02:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सरदार उधम में विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
अबू धाबी में 20-21 मई को आयोजित होने वाले आईफा इवेंट को स्थगित कर दिया गया है। यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के शोक में ऐसा किया गया है। अवॉर्ड इवेंट अब जुलाई में आयोजित होगा। आपको बता दें कि आईफा टेक्निकल अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा पहले ही हो चुकी थी। इस बार अजय देवगन, रणवीर सिंह, विकी कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, तापसी पन्नू, और सारा अली खान की फिल्मों के लिए आईफा अवॉर्ड की बरसात हुई। आइए जानते हैं किन फिल्मों ने इस बार टेक्निकल अवॉर्ड्स में बाजी मारी है।
विज्ञापन

2 of 7
सरदार उधम में विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
'सरदार उधम'
विकी कौशल की इस फिल्म को तीन पुरस्कार मिले हैं। सिनेमैटोग्राफी में अविक मुखोपाध्याय को, एडिटिंग में चंद्रशेखर प्रजापति को और स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल) में एनवाई वीएफएक्सवाला, एडिट एफएक्स स्टूडियोज, मेन रोड पोस्ट रूस, सुपर8/बीओजेपी को अवॉर्ड मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 7
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला मुंबई
'अतरंगी रे'
आनंद एल राय की इस फिल्म की झोली में दो आईफा अवॉर्ड आए हैं। कोरियोग्राफी में विजय गांगुली (चाका चक के लिए) और बैकग्राउंड स्कोर के लिए ए. आर. रहमान को आईफा अवॉर्ड मिला है।

4 of 7
शेरशाह - फोटो : सोशल मीडिया
'शेरशाह'
इस फिल्म के लिए एक अवॉर्ड की घोषणा की गई है। इस फिल्म की पटकथा के लिए संदीप श्रीवास्तव को अवॉर्ड मिला है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है।
विज्ञापन

5 of 7
थप्पड़- आफ्टर लूसिया - फोटो : सोशल मीडिया
'थप्पड़'
अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म ने एक पुरस्कार जीता है। इस फिल्म के संवाद के लिए अनुभव सिन्हा, मृण्मयी लागू को अवॉर्ड मिला है।
विज्ञापन

6 of 7
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'तानाजी: द अनंसग वॉरियर'
इस फिल्म को एक अवार्ड अवॉर्ड मिला है। ध्वनि डिजाइन के लिए लोचन कानविन्दे को अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह एक्शन फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण फिल्म 83 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म '83;
रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की झोली में भी एक पुरस्कार आया है। अवॉर्ड साउंड मिक्सिंग कैटेगरी में अजय कुमार पीबी और माणिक बत्रा को दिया गया है। बता दें कि यह फिल्म दिग्गज क्रकेटर कपिल देव के जीवन पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें