पंजाब के युवक सरबजीत के अपने खेतों पर काम करते हुए पाकिस्तानी सरहद में चले जाने और 23 साल जेल में गुजारने के बाद दम तोड़ देने की कहानी को पर्दे पर उतारा गया है। जिस तरह जेल में तिल-तिल कर मरते सरबजीत और भारत में उसके परिवार के तड़पने को पर्दे पर उतारा गया है, वो किसी की भी आंखे नम कर दे। ट्रेलर की तस्वीरों के जरिए जानिए पूरी कहानी। (ट्रेलर का वीडियो आकिरी स्लाइड में जोड़ा गया है।)
विज्ञापन
यह 2 मिनट 51 सेकेंड की कहानी आपको रुला देगी
2 of 10
- फोटो : youtube
1990 में लाहौर और फैसला बाद में सिलसिलेवार बम धमाके हुए जिसमें कई मौतें हुई और बहुत से जख्मी हुए। धमाके हुए पाकिस्तान में लेकिन इनकी तपिश में भारत का भी एक परिवार जल गया। एक परिवार जिसमें एक भाई है, एक बहन है। भाई की शादी हो चुकी है घर में दो नन्हें मुन्ने भी आ गए हैं। लेकिन तभी वो एक काली रात आती है।
विज्ञापन
यह 2 मिनट 51 सेकेंड की कहानी आपको रुला देगी
3 of 10
- फोटो : youtube
पंजाब में सीमा पर बसे गांव का रहने वाले सरबजीत रात को अपने खेतों पर गया। सीमा पार कर सरबजीत पाक तक पहुंच गया या पाक के सैनिक सीमा पार कर उसको ले गए, पता ना चल सका। सरबजीत गायब हुए रातभर उसका परिवार गांववालों के साथ ढूंढ़ता रहा। सरबजीत का कोई पता ना चल सका। खबर आई कि सरबजीत पाकिस्तान की जेल में है।
यह 2 मिनट 51 सेकेंड की कहानी आपको रुला देगी
4 of 10
- फोटो : youtube
सरबजीत की बहन दलबीर ने ठान ली कि वो हार नहीं मानेंगी। दलबीर ने सड़क से लेकर सरकारों तक हर जगह ये कोशिश की, कि वो अपने भाई को बेगुनाह साबित कर सकें।
विज्ञापन
यह 2 मिनट 51 सेकेंड की कहानी आपको रुला देगी
5 of 10
- फोटो : youtube
सरबजीत को पाकिस्तान की जेल में तमाम यातनाएं झेलनी पड़ रही थीं। वहां उसको एक बेहद छोटी सी कोठरी में बंद रखा जा रही था। आखिर दलबीर ने पाकिस्तान जाने की ठानी।
विज्ञापन
यह 2 मिनट 51 सेकेंड की कहानी आपको रुला देगी
6 of 10
- फोटो : youtube
दलबीर ने पाकिस्तान जाकर अपने भाई की बेहुनाही की जंग लड़ी वहां उनको एक वकील का सा भी मिला। जो सिर्फ इंसाफ के लिए सरबजीत की तरफ से खड़ा हुआ। उसको पाकिस्तान में जिल्लत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
यह 2 मिनट 51 सेकेंड की कहानी आपको रुला देगी
7 of 10
- फोटो : youtube
दलबीर के साथ पूरा भरत खड़ा हो गया। पाकिस्तान से भी बहुत से लोगों ने खुलकर दलबीर की बात सुने जाने की बात कही। एक तरफ सरबजीत ने 23 साल पाकिस्तान की जेल में गुजार दिए तो दलबीर ने उसको बचाने की कोशिश में अपनी जिंदगी लगा दी।
यह 2 मिनट 51 सेकेंड की कहानी आपको रुला देगी
8 of 10
- फोटो : youtube
भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों की सरकारों के सामने अपने भाई की जिंदगी के लिए कह-कहकर दलबीर थकी नहीं। आखिरकार सरबजीत की जिंदगी छीन ली गई। पाकिस्तान की जेल में उसे कैदियों ने पीट कर मार डाला।
यह 2 मिनट 51 सेकेंड की कहानी आपको रुला देगी
9 of 10
sarbjit
- फोटो : youtube
मई 2013 में सरबजीत की मौत हो गई। एक बीवी और बहन की 23 साल की कोशिश काम ना आ सकी। तीन साल पहले जब सरबजीत की मौत हुई तो करोड़ों भीरतीयों की आंखे नम हो गई थीं। ऐश्वर्या दलबीर के किरदार में जबरदस्त हैं। सरबजीत के रोल में रणदीप हुड्डा पहले ही तारीफें बटोर चुके हैं। रिचा चड्ढा सरबजीत की बीवी के किरदार में हैं।