खबर है कि कॉफी विद करण के सीजन 6 में सारा अली खान अपने डैडी सैफ अली खान के साथ आएंगी। इस शो में दोनों करण जौहर के सवालों के जवाब देंगे। बताया जा रहा हैं कि करण ने शो में आने के लिए दोनों के पास खुद जाकर उनसे विनती की थी। दरअसल करन चाहते हैं कि वे अपने शो के जारिए दर्शकों को सारा और सैफ की अच्छी बॉन्डिंग को दिखाएं। माना जा रहा है कि शो में सारा अपने डैडी के सारे राज खोलेंगी।