फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के सामने अपने पिता के सारे निजी राज खोलेंगी सारा

Thu, 27 Sep 2018 07:54 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
sara ali khan
खबर है कि कॉफी विद करण के सीजन 6 में सारा अली खान अपने डैडी सैफ अली खान के साथ आएंगी। इस शो में दोनों करण जौहर के सवालों के जवाब देंगे। बताया जा रहा हैं कि करण ने शो में आने के लिए दोनों के पास खुद जाकर उनसे विनती की थी। दरअसल करन चाहते हैं कि वे अपने शो के जारिए दर्शकों को सारा और सैफ की अच्छी बॉन्डिंग को दिखाएं। माना जा रहा है कि शो में सारा अपने डैडी के सारे राज खोलेंगी।
विज्ञापन

2 of 3
सैफ अली खान और सारा अली खान
वहीं सैफ भी सारा की लाइफस्टाइल के बारे में बात करेंगे। सारा अली खान बहुत जल्द फिल्म सिम्बा से बॉलीवुड से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म में वो रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म रिलीज से पहले सारा और सैफ का यह खास एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। बेटी सारा की तरह सैफ अली खान भी फिलहाल अपनी रिलीज होने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Sara Ali khan
एक दिन पहले सैफ की फिल्म बाजार का ट्रेलर रिलीज हुआ था। गौरव के चावला द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर काफी थ्रिलिंग है। रिलीज ट्रेलर में सैफ अली खान शकुन कोठारी के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म बाजार में सैफ के अलावा राधिका आप्टेए चित्रांगदा सिंह और रोहन मेहरा अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण का सीजन छह  21 अक्तूबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें