फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म में काम कर पछता रही हैं 'भोली पंजाबन', खुद किया खुलासा

Thu, 12 Apr 2018 11:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड की 'भोली पंजाबन' यानी ऋचा चड्ढा की फिल्म 'दास देव' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में वह पारो के रोल में हैं। इस बीच ऋचा ने अपनी फिल्मी करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह कौन सी फिल्म थी जिसको करने के बाद उन्हें काफी पछतावा हुआ था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
एक मीडिया चैनल को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिल्मी करियर और अपकमिंग फिल्म 'दास देव' के बारे में बात की।  ऋचा चड्ढा से जब यह पूछा गया कि बॉलीवुड की अब तक की ऐसी कौन सी फिल्म जिसको करने के बाद उनको पछतावा हुआ। इस बात का जवाब देते हुए ऋचा ने कहा कि 'सरबजीत' उनकी वह फिल्म थी जिसे करने के बाद उन्हें पछतावा हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा ने कहा- 'सरबजीत' फिल्म में मेरे रोल को कट किया गया, जिसके कारण मैं इस फिल्म में ज्यादा नहीं दिख सकी। मुझे लगता है कि इस फिल्म में मेरे रोल को और भी मजबूती से दिखाना चाहिए था।' पता हो कि रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म में ऋचा चड्ढा ने सरबजीत (रणदीप हुड्डा) की पत्नी का रोल किया था। 

4 of 5
ऋचा चड्ढा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'दास देव' के बारे में भी अपने किरदार का खुलासा किया है। उन्होंने कहा- यह फिल्म 'देवदास' और 'हेमलेट' का मिलाजुला पैकेज है। इसमें मैं पॉलिटिक्स करती हुई भी नजर आऊंगी। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा के अलावा चांदनी के किरदार में अदिति राव हैदरी और देव की भूमिका में राहुल भट्ट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि 'दास देव' का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है। यह फिल्म मशहूर लेखक शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की नॉवेल 'देवदास; पर आधारित है, लेकिन इसका फिल्मांकन नए जमाने के तरीके से किया गया है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, विपिन शर्मा और विनित सिंह जैसे कई शानदार कलाकार हैं। यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें