मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं। उनकी यह तस्वीरें फैंस को काफी पसंद भी आती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन लिस्ट भी काफी लंबी है। फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी के मामले में सारा किसी स्टार किड से कम नहीं हैं। यहां तक कि उन्हें स्टार किड्स का कॉम्पिटीटर तक बताया जा चुका है। वहीं, सारा की खूबसूरती देख उनके इंडस्ट्री और मॉडलिंग के क्षेत्र में आने के कयास भी लगाए जा चुके हैं। इन्हीं कयासों के बीच आखिरकार सारा ने मॉडलिंग वर्ल्ड में कदम रख लिया है।
दरअसल, हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके पहले एड शूट है। वीडियो में वह एक कंपनी के विज्ञापन में नजर आ रही हैं। सारा ने एक क्लोदिंग ब्रांड के लिए अपना यह पहला विज्ञापन किया है।