फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दर्शकों के बीच 'सिम्बा' की टिकट लेकर पहुंचीं सारा अली खान, रणवीर ने भी किया था खूब डांस

Sat, 29 Dec 2018 10:03 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
बीते शुक्रवार रिलीज हुई रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिम्बा को लेकर फिल्म की स्टारकास्ट कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रही है। क्योंकि फिल्म की प्रमोशन के लिए रणवीर सिनेमा हॉल की छत पर दर्शकों के लिए नाचे तो वहीं सारा अली खान फैन्स के बीच पहुंचकर जमकर फोटो खिचवाए।...ऐसे में इस वीडियो में देखें कैसे आम जनता के बीच पहुंचीं सारा अली खान को झट से पहचान गए उनके फैन्स...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
SIMMBA
बता दें कि कुछ ही दिन पहले प्री स्क्रीनिंग के बाद सारा इस फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट थीं, पर इसका मतलब यह नहीं कि वह फिल्म की प्रमोशन करना बंद कर दें। फिल्म के रिलीज होने के बाद भी इसकी स्टारकास्ट लगातार प्रमोशन में जुटी हुई है। बता दें कि फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है और सारा की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्हें डेब्यू फिल्म केदारनाथ में देखा गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
simmba
इससे पहले सारा ने कहा कि मेरी मां और भाई ने फिल्म सिम्बा देखी और वो दोनों अलग प्रकृति के हैं लेकिन दोनों ही मेरी फिल्म देख हंसे और खूब इन्जॉय भी किया, मैं बहुत खुश हैं, मैंने भी फिल्म देखी है और मुझे पूरा यकीन है कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस देगी। बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह मुंबई के सिनेमा घर की छत पर जमकर नाचे थे। इस दौरान वह फिल्म के लिए दर्शकों का रिएक्शन जानने गए थे।

4 of 5
simmba
वहीं, रोहित ने भी फिल्म को लेकर बताया कि दीपिका फिल्म को देखकर काफी खुश हुई और बहुत इन्जॉय भी किया। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कितना फायदा होगा इसका तो कोई अंदाजा नहीं है लेकिन मैंने पूरी कोशिश कर फिल्म बनाई है। रोहित ने आगे बताया कि यह उनकी फिल्म महिला-ओरिएंटेड एक्शन फिल्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Simmba
रोहित ने आगे कहा कि फिल्म आपको रुलाएगी भी और हंसाएगी भी। मैं यह नहीं कह रहा कि यह कोई मुगल ए आजम फिल्म है, लेकिन यह आपको और भी आगे तक ले जाएगी। आप ताली बजाओगे, रोओगे और भावुक भी हो जाओगे। बता दें कि हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर एक साथ दिखाई दिए थे। साथ में  सारा के भाई इब्राहिम भी यहां पहुंचे थे । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें