sara khan
- फोटो : screengrab from music video
बिदाई से लोकप्रियता हासिल कर चुकीं सारा ने अपना नया म्यूजिक एल्बम रिलीज किया है। इस गाने का नाम ब्लैक हार्ट है। सारा खान ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इस वीडियो को शेयर किया है। स्लैश प्रोडक्शन के साथ मिलकर सारा खान खुद इसे प्रोड्यूस कर रही हैं। हालांकि फैंस को सारा का इतना बोल्ड अंदाज पसंद नहीं आया और उन्हें मुस्लिम होने के बाद इस तरह के काम नहीं करने की नसीहत भी दी गई।