फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले मां बनने के अहसास को महसूस करना चाहती हैं सारा, रिलेशनशिप पर दिया जवाब

Thu, 28 Mar 2019 12:34 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा खान, अंकित गेरा
टीवी के मशहूर शो 'बिदाई' और 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सारा का नाम एक्टर अंकित गेरा के साथ जोड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं दोनों की शादी की खबरें भी आ रही हैं। हालांकि जब सारा से उनके रिलेशनशिप पर बात की गई तो उन्होंने कुछ अलग ही जवाब दिया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sara khan - फोटो : Instagram
सारा खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, इस समय वो शादी के मूड में तो नहीं हैं, लेकिन वो मदरहुड जरूर एक्सपीरियंस करना चाहती हैं। सारा ने कहा, जब आप यंग होते हैं तो प्यार आसानी से हो जाता है। लेकिन आज मैं प्यार को लेकर मैच्योर हो गई हूं।
विज्ञापन

3 of 5
sara khan
अंकित गेरा के साथ रिलेशन पर जब सारा से बात की गई तो उन्होंने कहा, मैं और अंकित साथ में कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इसलिए हम साथ में दिखेंगे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी के बारे में तो पता नहीं, लेकिन हां मैं शादी से पहले मदरहुड का एक्सपीरियंस जरूर करना चाहूंगी।

4 of 5
sara khan
सारा ने कहा, बच्चा होना बहुत जरूरी है। वो एक महिला को पूरा करता है। मैं एक बच्चा जरूर चाहूंगी मगर ये सब मेरे काम और फाइनेंसियल सिक्योरिटी पर निर्भर करेगा। जल्द ही मैं इसके लिए फैसला लूंगी क्योंकि मैं तैयार हूं। मैं बच्चा गोद लेने का ऑप्शन देख सकती हूं। सारा खान ने सीरियल 'सपना बाबुल का ... बिदाई' के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद 2010 में रियलिटी शो "बिग बॉस" में भी सारा कंटेस्टेंट के रूप में दिखीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara khan
बता दें बिदाई से लोकप्रियता हासिल कर चुकीं सारा ने हाल ही में अपना नया म्यूजिक एल्बम ब्लैक हार्ट रिलीज किया था। स्लैश प्रोडक्शन के साथ मिलकर सारा खान ने खुद इसे प्रोड्यूस किया है। हालांकि फैंस को सारा का इतना बोल्ड अंदाज पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें