sarta ali khan
- फोटो : twitter
आपको बता दें, सारा अली खान ने साल 2018 में 'केदारनाथ' फिल्म से डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म में साल 2013 आई केदारनाथ आपदा को भी दिखाया गया है। पहली ही फिल्म में सारा अली खान की एक्टिंग की तारीफ की गई थी। इसी फिल्म के लिए सारा ने पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया। हालांकि सारा की 'केदारनाथ' फिल्म कई राज्यों में बैन थी। इस बैन की वजह केदारनाथ त्रासदी को दिखाने के साथ-साथ फिल्म में लव स्टोरी को दिखाया जाना था।