केवल दो फिल्म करने के बाद से ही सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह फिल्म लव आजकल के सीक्वल की शूटिंग मेें व्यस्त हैं। इस बीच सारा अली खान ने एक्टिंग केे अलावा राजनीति में भी आने की अपनी इच्छा जाहिर की है। ये जानकर उनके फैंस भी हैरान हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में एक मीडिया इवेंट में पहुंची सारा अली खान ने शिक्षा के विषय पर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज के समय में अच्छी शिक्षा पाना कितना जरूरी है। इसके बाद अपनी शिक्षा पर बात करते हुए सारा ने बताया कि उन्होंने हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में डिग्री ले रखी है।
विज्ञापन
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
सारा अपनी डिग्री को काफी महत्वपूर्ण मानते हुए कहती हैं कि एक्टिंग में सफलता मिलने के बाद अगर उन्हें राजनीति मेें भी मौका मिलेगा तो वह वहां भी जाना चाहेंगी। सारा ने कहा,' एक्टिंग मेरी पहली प्राथमिकता रही है, एक सफल एक्ट्रेस बनने के बाद अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं राजनीति भी करना चाहूंगी।' गौरतलब है कि सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में डिग्री ली है।
4 of 5
sara ali khan
- फोटो : news18
बात करें सारा अली खान की पिछली फिल्मों की तो उन्होंने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर ये औसत फिल्म साबित हुई। इसके बाद वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में भी नजर आईं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की।
सारा अली खान की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह इन दिनों अपने पिता सैफ अली खान की फिल्म लव आजकल के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही थी। लव आजकल के सीक्वल का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं।