फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान का 14 साल पुराना वीडियो वायरल, 'केबीसी' में अमिताभ बच्चन को यूं किया आदाब

Fri, 08 Mar 2019 09:11 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan, amitabh bachchan - फोटो : social media
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ से खूब चर्चा पाई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया हालांकि क्रिटिक्स ने सारा की एक्टिंग को खूब सराहा। केदारनाथ के बाद साल 2018 के आखिर में सिंबा से सारा एक बार फिर पर्दे पर दिखीं जो कि 100 करोड़ से ज्यादा बिजनेस करने में कामयाब रही। सारा फिल्मों में तो वाहवाही बटोर ही रही हैं साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan
सारा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने पिता सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं। सारा को इस वीडियो में देखकर एक बारगी तो पहचानना ही मुश्किल है। दरअसल ये उनके बचपन का एक वीडियो है।
विज्ञापन

3 of 5
Sara Ali khan
सारा अमिताभ बच्चन के मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति में गई थीं। सैफ अली खान और प्रीति जिंटा अपनी फिल्म सलाम नमस्ते का प्रमोशन करने के लिए शो में पहुंचे थे। वीडियो साल 2005 का है। नन्हीं सी सारा बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।

4 of 5
Sara Ali khan
अमिताभ बच्चन सारा को देखते हुए कहते हैं कि 'सैफ के साथ उनकी बेटी सारा आई हैं। सारा आप कैसी हैं? क्या आप मुझे आदाब करेंगी?' जिसके बाद सारा पूरी नजाकत से उन्हें आदाब करती हैं। अमिताभ आगे कहते हैं- 'मैं देख सकता हूं कि आप अपनी एक दोस्त के साथ यहां मौजूद हैं। कृपया सारा अली खान के लिए जोरदार तालियां।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा - फोटो : अमर उजाला
सारा की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल का रीमेक कर रही हैं। हाल ही में दोनों ने इस फिल्म की शूटिंग शरू की है। सेट से शूटिंग का पहला वीडियो लीक हो गया है। पहले ही सीन में कार्तिक, सारा को किस करते नजर आए। ये एक रोमांटिक सीन है। बता दें कि कार्तिक और सारा की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस बेताब हैं । ऐसा इसलिए क्योंकि सारा, कार्तिक को डेट करने की बात कह चुकी हैं। सारा ने एक चैट शो में कहा था कि अगर मौका मिला तो वो कार्तिक को डेट करना चाहेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें