बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने कम ही समय में प्रसिद्धि पा ली है। उन्होंने पिछले साल फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर केदारनाथ ने अच्छी कमाई की थी। साल 2018 के आखिर में सारा की दूसरी फिल्म सिंबा रिलीज हुई जो कि 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में कामयाब रही। सक्सेस को एन्जॉय कर रहीं सारा फिलहाल अपना पूरा ध्यान करियर पर दे रही हैं।