फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 2: विद्या बालन और कियारा नहीं थीं ‘मंजूलिका’ के लिए पहली पसंद, इन अभिनेत्रियों ने ठुकरा दिया था ऑफर

Thu, 26 May 2022 02:52 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विद्या बालन, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अनीस बाज्मी द्वारा निर्देशित की गई इस फिल्म ने पहले ही दिन 14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं, अब जल्द ही यह हॉरर कॉमेडी 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है। यह फिल्म 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल है। इस फिल्म में तब्बू और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिका में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'भूल भुलैया' और 'भूल भुलैया 2' में मंजुलिका का किरदार निभाने के लिए विद्या और कियारा पहली पसंद नहीं थीं। इनसे पहले दूसरी अभिनेत्रियों को रोल ऑफर किया गया था, जो उन्होंने ठुकरा दिया। बाद में विद्या और कियारा इस फिल्म का हिस्सा बनीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय
रिपोर्ट्स की मानें तो 'भूल भुलैया' में अवनी का किरदार सबसे पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर किया गया था। लेकिन अभिनेत्री ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। उनका कहना था कि वह हॉन्टेड रोल नहीं करना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी
ऐश्वर्या राय के बाद रानी मुखर्जी के पास अवनी का किरदार निभाने का ऑफर गया था, लेकिन रानी ने भी मना कर दिया। हालांकि उनके इस ऑफर को ठुकराने के पीछे की वजह सामने नहीं आई। इसके बाद मेकर्स विद्या बालन के पास पहुंचे और उन्होंने अवनि बनने के लिए हां कह दिया।
 

4 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
मेकर्स ने कटरीना कैफ को भी इस फिल्म का हिस्सा बनाने की कोशिश की थी। लेकिन वह कटरीना के पास 'भूल भुलैया' में अमीषा पटेल के किरदार राधा के लिए पहुंचे थे। कटरीना सेकेंड रोल प्ले नहीं करना चाहती थीं और उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान
सारा अली खान 'भूल भुलैया 2' के लिए पहली पसंद थी। उनके पास सबसे पहले फिल्म का ऑफर गया था, लेकिन उन्होंने दूसरे प्रोजेक्ट्स के चलते इस फिल्म को मना कर दिया। वहीं, कार्तिक आर्यन और सारा अली खान 'लव आज कल 2' में साथ नजर आ चुके हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : Instagram
श्रद्धा कपूर
मेकर्स ने सारा के बाद श्रद्धा कपूर को फिल्म के लिए अप्रोच किया था, लेकिन श्रद्धा ने अपने बिजी शेड्यूल के चलते इस फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद ही कियारा आडवाणी फिल्म का हिस्सा बनीं। फिल्म की रिलीज के बाद से ही कार्तिक और कियारा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें