फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान और अर्जुन कपूर सहित बॉलीवुड के ये सितारे दिखते थे ऐसे, खुद को किया ‘फैट टू फिट’

Sat, 17 Oct 2020 07:15 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अर्जुन कपूर, सारा अली खान - फोटो : instagram/arjunkapoor, saraalikhan95
कोरोना काल के दौरान भी बॉलीवुड सितारे अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते रहे। सोशल मीडिया पर वो फिटनेस को लेकर प्रशंसकों को जागरूक भी करते दिखे। इसी कड़ी में ऐसे सितारों की बात करते हैं जिनका वजह पहले काफी बढ़ा हुआ था। तो चलिए उन कलाकारों की तस्वीरें दिखाते हैं जिन्होंने खुद को 'फैट टू फिट' कर लिया।
विज्ञापन

2 of 6
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा अली खान को पिज्जा खाने का काफी शौक था। अपने बढ़े वजन की वजह से उन्होंने बचपन में सोचा था कि वो कभी अभिनय की दुनिया में नहीं आ सकतीं। नतीजा ये रहा कि स्कूल के दिनों में उनका वजन 96 किलो तक पहुंच गया। कॉलेज के दिनों में जब उन्होंने फैसला किया कि उन्हें फिल्मों में ही जाना है तब जाकर उन्होंने वजन घटाना शुरू किया। अब सारा अली खान की गिनती बॉलीवुड की फिट अभिनेत्रियों में से होती है।
विज्ञापन

3 of 6
भूमि पेडनेकर - फोटो : instagram/bhumipednekar
फिल्म 'दम लगाके हईशा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं भूमि पेडनेकर के पहले और अभी के लुक में बहुत फर्क आ गया है। पहली फिल्म के वक्त उनका वजन करीब 75 किलो था। वहीं अब भूमि बिल्कुल स्लिम ट्रिम हैं। भूमि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

4 of 6
सतीश कौशिक - फोटो : instagram/satishkaushik2178
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक लंबे समय बाद जब सार्वजनिक रूप से दिखे तो हर कोई हैरान रह गया। ऐसा इसलिए क्योंकि अब वो पहले से अधिक फिट दिख रहे थे। सतीश कौशिक ने 25 किलो वजन कम किया। इसके लिए सतीश कौशिक ने अमेरिका में एक डॉक्टर की मदद ली थी और डॉक्टर के कहे अनुसार ही उन्होंने डाइट, और वर्कआउट का पालन किया। 
विज्ञापन

5 of 6
अदनान सामी - फोटो : instagram/adnansamiworld
गायक अदनान सामी के वजन को लेकर डॉक्टरों ने तो चेतावनी भी दे दी थी। अदनान ने बताया था कि जब उनका वजन 230 किलो हुआ तो डॉक्टर ने कह दिया था कि उनके पास जीने के लिए छह महीने हैं। ऐसे में उन्हें हर हालत में वजन कम करना था। कड़ी मेहनत के बाद वो अपना वजन 70 किलो तक करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्जुन कपूर - फोटो : instagram/arjunkapoor
अपनी फिट बॉडी की वजह से अर्जुन कपूर लड़कियों के बीच काफी मशहूर हैं। कई फिल्मों में सिक्स पैक एब्स दिखा चुके अर्जुन कपूर का वजन कभी 140 किलो हुआ करता था जिसके चलते वो हीरो बनने के बारे में सोचते भी नहीं थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें