फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में भी बेहद 'क्यूट' दिखती थीं ये अभिनेत्री, तस्वीरें देख पहचान पाए क्या आप?

Thu, 14 May 2020 05:06 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
इन दिनों देशभर में लॉकडाउन के चलते सभी लोग अपने- अपने घर में ही कैद हैं। ऐसे में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी पूरी तरह से बंद है। सभी बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर में क्वारंटीन समय बिता रहे हैं। कभी लाइव सेशन के जरिए तो कभी किसी तस्वीर या वीडियो के जरिए, सभी सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस से पूरी तरह संपर्क बनाकर रखे हुए हैं। वहीं इस बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
अब हाल ही में एक ऐसी अभिनेत्री के बचपन की प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिन्हें देख, आपके लिए भी अभिनेत्री को पहचानना मुश्किल होगा। क्या ये तस्वीरें देखकर आप पहचान पाए इस अभिनेत्री को? नहीं पहचान पाए, तो हम बताते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
ये तस्वीरें हैं बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की। जितनी प्यारी सारा अभी हैं, बचपन के दिनों में भी सारा वैसी ही दिखाई देती थीं। ये तस्वीरें सारा अली खान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की हैं। सारा की इन तस्वीरों में उन्होंने अपने बचपन से लेकर अब तक के ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाया है।
 

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
सारा की इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में सारा की दो सहेलियां भी उनके साथ नजर आ रही हैं। ये दोनों सहेलियां इशिका श्रॉफ और वेदिका पिंटो हैं। सारा ने इन दोनों सहेलियों के लिए भी तस्वीरों के साथ मैसेज लिखा है। अपनी दोस्तों के लिए सारा ने लिखा है कि 'अगर तुम दोनों मेरी दोस्त हो तो मैं हमेशा जीतती रहूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सारा अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। साथ ही सारा की हर पोस्ट को उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। उनकी हर पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है।

पढ़ें: पिता आमिर खान के असिस्टेंट अमोस पॉल के निधन से भावुक हुईं बेटी इरा खान, ऐसे जताया दुख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें