फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने स्पॉट गर्ल को पूल में दिया धक्का, हरकत देख भड़के लोगों ने कहा- 'इसे मजाक नहीं बदतमीजी कहते हैं'

Fri, 04 Feb 2022 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सारा अली खान - फोटो : instagram
अभिनेत्री  सारा अली खान अपने करियर और निजी जीवन को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। सारा में वैसे तो कई हुनर हैं लेकिन उनमें एक हुनर ऐसा है जो सभी में होना चाहिए। वह अक्सर अपने चुलबुलेपन से सबको हंसाती रहती हैं। लेकिन इस बार उनका किया गया मजाक उनपर ही भारी पड़ गया है। हाल ही में सारा अली खान ने अपने फैंस को उनके जीवन के अबतक के सबसे खराब प्रैंक के बारे बताया जिसके चलते वह ट्रोल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
फैंस से किया सवाल-जवाब
बॉलीवुड स्टार्स अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन अपने फोटो, वीडियो शेयर करते रहते हैं। सारा ने भी अपने फैंस से बात-चीत करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

3 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
फैन ने पूछा सवाल 
इसके दौरान एक फैन ने सारा से उनके जीवन के सबसे खराब प्रैंक के बारे में पूछा। इसके जवाब में सारा ने अपनी स्पॉट गर्ल के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सारा स्पॉट गर्ल को स्विमिंग पूल में धक्का देकर मस्ती करती हुई दिख रही हैं।

 

4 of 6
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95
हो गई ट्रोलिंग का शिकार
इसमें सारा पहले अपनी स्पॉट गर्ल के साथ फोटो क्लिक कराती हैं और फिर अचानक ही उसे स्विमिंग पूल में गिरा देती हैं, जिससे उनकी स्पॉट गर्ल शॉक्ड रह जाती है। इस वीडियो में सार बिकिनी पहनी हुई हैं। सारा की यह मस्ती उनके फैंस को पसंद नहीं आई और लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, "सारा इसे मजाक नहीं बदतमीजी कहते हैं।" एक अन्य ने लिखा,"आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी सारा।" इस वीडियो को शेयर करने के बाद से लोग सारा से काफी नाराज हैं।





 
विज्ञापन

5 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
और भी मजेदार सवाल 
सारा ने इस सेशन में अपने फैंस के कई सारे सवालों के जवाब दिए। एक ने उनसे पूछा कि 'क्या वजन घटाने के लिए पिज्जा छोड़ना पड़ेगा।' इसके जवाब में सारा ने उसे कहा,"पिज्जा छोड़ने की जरूरत नहीं है लेकिन वह ज्यादा न खाएं। उसकी क्वांटिटी कम कर दें।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सारा अली खान, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल के साथ आएंगी नजर
सारा अली खान को आखिरी बार फिल्म 'अतरंगी रे' में धनुष और अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। बता दें इस फिल्म में सारा की एक्टिंग की काफी सरहाना हुई थी। अब सारा विक्की कौशल के साथ एक फिल्म की शूटिंग में वयस्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें